About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Thursday, March 4, 2010

हर फूल को,
इक दिन मुरझा जाना है,
हर चिंगारी को,
इक दिन राख बन जाना है,
हर सुबह को,सूरज के छिपते ही 
अँधेरी रात में बदल जाना है,
जन्म लेने वाले हर इंसान को,
इक दिन संसार छोड़ के जाना है|
I know God will not give me anything I can't handle.I just wish that.He didn't trust me so much.
If you judge people always,you have no time to love them.If you want a love message to be heard,it has got to be sent out.To keep a lamp burning,we have to keep putting oil in it.
लगता है ऐसा,जैसे भीगी पलकें तुम्हारी,
हमसे बहुत कुछ कहना चाहतीं हैं,
शायद दिल का तराना हमारे साथ गाकर,
अपने तनहा दिल की,तन्हाई दूर करना चाहतीं हैं|

Wednesday, March 3, 2010

Whenever you see a successful venture,it shows that someone made a courageous decision.
रिश्ते कच्चे धागों की तरह,
नाज़ुक और कमज़ोर होतें हैं,
ढीला छोड़ो तो बेमानी,ज्यादा 
कस दो तो टूटन लगतें हैं,
वैसे तो,रिश्तों में बंधकर जीते हैं सभी,
विरले ही,इनका सच्चा अर्थ समझ पाते हैं कभी|

Tuesday, March 2, 2010

Home is not merely roof and room,
It needs something to endear it,
Home is where,the heart can bloom,
Where there's some kind lip to cheer,
Home is sweet and only sweet
Where there's one,we love to meet us.
बाधाएं खुद ब खुद हट जातीं हैं,
राहें बाहें फैलाकर स्वागत करतीं हैं,
हौंसले बुलंद हो जिनके,
मंजिलें उन्हें,स्वंय आवाज़ दे कर बुलातीं हैं|
Kindness is an attitude of sympathy along with love and understanding.

Monday, March 1, 2010

Think positively about your difficulty.Believe that you can overcome it.This way you will be on the way to victory.
जल कहो,नीर या पानी,
इसकेबिना कहाँ है जिंदगानी,
बिन पानी,जीव-जन्तु सब हैरान,
इसके बिना शीघ्र ही इंसान होने लगता परेशान,
पानी से चलती,हमारी साँसों की डोरी,
बादल जल न बरसाए,तो त्राहि-त्राहि करने लगता इंसान,
पानी बिन लगते फीके,छप्पन भोग,बढ़िया से बढ़िया पकवान,
बिन पानी सूने है,खेत-खलियान,नदियाँ,पेड़-पौधे,
पानी की महिमा है,न्यारी,
निर्लज को भी चाहिए,डूबने को चुल्लू भर पानी,
जल कहो,नीर या पानी...........
Holi is symbolized with purity of thoughts,words and actions.Be holy,play Holi.
होली का त्यौहार हमे ये ज्ञान देता है की,जो व्यक्ति अपने जीवन में इर्ष्या,वैर,दुश्मनी आदि को भूलकर सभी से प्रेम,भाईचारा और सद्भावना अपनाए,वही अपने जीवन में सच्चे अर्थ में होली मनाता है|

Sunday, February 28, 2010

HAPPY HOLI TO ALL !
Peace is sought as much by the rich as the poor.The poor need food and shelter for peace and the rich need peace despite having food and shelter.This is the paradox faced by almost everyone.
ऐ दिल ले चल कहीं दूर,
जहाँ प्यार ही प्यार हो,
कोई किसी का शत्रु न हो,
जहाँ खुशियाँ बेहिसाब हो,
हौले-हौले बहकर हवा देती हो सुकून,
शांत वातावरण हो,खिले फूल बेहिसाब हों,
न करें कोई इक दूजे से गिले-शिकवे जहाँ,
जीने की उमंग और आशा लहरों की तरह अठखेलियाँ खाएं जहाँ|

Saturday, February 27, 2010

If your eyes are positive,you will like all the people in the world,but if your tongue is positive,all the people in the world will like you.
भोर होने का सबसे ज्यादा स्वगत,
नन्हीं  चिड़ियाँ ही करतीं हैं,
पौ पटने से पहले ही उठकर,ये 
चहचहाकर  सारे जग को उठाती हैं,
खुश होकर,ये सबको जीने का राज़ बतातीं हैं,
चिड़ियाँ हैं बहुत छोटी,अपने नन्हे मुख से 
प्रकृति का गुणगान करते नहीं थकतीं हैं|









Friday, February 26, 2010

सदैव स्वस्थ,स्वच्छ और सुन्दर रहना चाहिए तथा अपने कुल परिवार की श्रेष्ठ परम्पराओं का पालन करके कुल-परिवार का यश बढाना चाहिए|

Thursday, February 25, 2010

Max the little camel walks into his parents'room at three in the morning and asks for a glass of water."Another one?"says his father."That's the second glass this month."
जग में अगर संगीत न होता,
कोई किसी का मीत न होता,
यह एहसान है सात सुरों का,
यह दुनिया वीरान नहीं है,
प्रेम नहीं जिसे सुर से,
वो इंसान ,इंसान नहीं है|

The best discipline is self-discipline,unless you have self control,you cannot lead a disciplined life.
जलता है दिया जीवन का,
जब तक तेल डाल रहा है वो,
बुझ जाएगा,एक ही पल में 
उस मालिक के एक इशारे पर,
मोह,माया,लोभ में फंसकर व्यर्थ इतरा रहा इंसान,
अपने ही बनाए हुए ताने-बाने में,उलझा रहा नादान,
अपना चैन खोकर,स्वयं के हित से अनजान रहा इंसान,
ढूँढ रहा है क्या,ये समझ के भी न समझ सका,राह से भटका हुआ इंसान|



A day without love and laughter is a day without life.

Wednesday, February 24, 2010

ओस की बूंदों से नहलाई ,
फूलों से महकाई,
चाँद-तारों से सजाई,
अपने दिल में,सदा सम्हाल के रखना,
दोस्ती हमारी,
ये है हमारे जीवन भर की कमाई|
 
Clicky Web Analytics