About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Friday, October 23, 2009

रिश्ते तो आसमान के रंगों की तरह,
कभी हलके लगने लगते हैं,
तो कभी सागर से गहरे,
कभी बड़े सरल प्रतीत होते हैं,
तो कभी बोझ जैसे भारी लगने लगतें हैं,
इंसान कितना भी भाग ले इनसे,
असंभव है जीना ,बिना निभाए रिश्ते-नाते|

Thursday, October 22, 2009

One has to see and treat the entire mankind as an extended family;and one's attitude,behaviour and work should lead to other's welfare.That is the purpose of life and it's meaning too.

हर किसी को भाता है,
चिडियों का चहचहाना,
सूर्योदय को देखना,
रंग-बिरंगे फूलों का खिलना,
वर्षा की बूंदों का गिरना,
ठंडी-ठंडी हवा का बहना,
मासूम चेहरों का हँसना-मुस्कुराना,
किसी का प्यारभरी दो बातें कहना और सुनना |
When the love of God is enshrined in the heart,like sweet fragrance it cannot be hidden.Its holy influence will be felt by all with whom we come in contact.

Wednesday, October 21, 2009

कमर झुकी हुई ,लाठी बनी चलने का सहारा,
बुडापे में छूटता जा रहा ,अपनों का सहारा,
आँखें ने ढूँढा ,देखने  के लिए ऐनक का सहारा,
बीमारियाँ बहुत सी देने लगीं ,आकर पसारा,
दुनियावालों के देखकर,बदलते हुए रंग,
जीने का जोश और उमंग भी करने लगे किनारा,
हे,प्रभु मदद कर इनकी ,
इन्होने ही तो,अपने-परायों का जीवन संवारा |

Tuesday, October 20, 2009

कितना चाहा तुझे ,दिल की गहराइयों से,
बिन सोचे ,पीड़ा जो होगी मन को
कितना सराहा तुझे,अंखियों के झरोखों से,
बिन जाने,तेरा मुझसे दूर जाने के बारे में,
अब नाता ऐसा जुड़ गया,मन से मन का ,
कोई नज़र आतानहीं ,इस सकल जहाँ में,तेरे सिवा|

Monday, October 19, 2009

जो मेरे भाग्य में नहीं है, वो दुनिया की कोई भी शक्ति मुझे दे नहीं सकती 
और जो मेरे भाग्य में है उसे दुनियाकी कोई भी शक्ति छीन नहीं सकता ||
केवल शुद्ध भक्ति से जीवन की सब समस्याएँ हल हो सकती हैं|

Sunday, October 18, 2009


भगवान् ,विनती करती हूँ ,
हाथ दोनों जोड़कर मैं , 
साथ कभी,मेरा न छोड़ना तुम,
गलतियों का पुतला हूँ मैं,
छत्र -छाया से अपनी,कभी न दूर करना तुम,
अनगिनत भूलों को सदा क्षमा किया है ,आपने
जीवन के पथ पर,सध्बुद्धि और संयम प्रदान करना तुम|

Saturday, October 17, 2009

खुशियों के तराने हैं,हवाओं में,
प्यार भरे अफ़साने  हैं,फिजाओं में,
मज़बूत प्रेम के धागों से बुने,
रिश्तों की परिभाषाएं है,
जिंदगी को साथ जीने की,
मन में अनगिनत अभिलाषाएं हैं|

What is more important,your standard of living or living a life with correct standards?

Nothing is just coincidence,every tree in life's garden bears significance.

सभी देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं |
मैं कामना करती हूँ की भगवान आपको और आपके परिवार को खुशियों से सराबोर करें, एवं सुख और समृधि प्रदान  करें |

Friday, October 16, 2009

आ गया है शुभ महूर्त ,
मंगल गीत गाने का,
दीपावली का पर्व है,
आ गया है शुभ महूर्त,
मंगल दीप जलाने का|
All our problems and sufferings are due to the lack or absence of moral,human,social and spiritual values.a
स्वतंत्रता और तंदरुस्ती का मह्त्व उनके न रहने पर ही समझ आता है|

Thursday, October 15, 2009

Time is valuable,loss of time also is loss of opportunities and curtailment of success.
पर्व दीपावली का,
देता है हम को sandesh मन से
buraaiyon का andhkar mitaane का,
khushiyon के deep jalaane का,
प्यार baantkar doosron के dilon में
प्रेम की jyot jalaane का|

Wednesday, October 14, 2009

हर ओर दीपावली का शोर है,
हर्षित है हर,किसी का मन
हर्षो-उल्लास का वातावरण है,
हर ओर व्याप्त,
दीपो के इस पावन पर्व पर,
हर किसी को हों,
उसकी वांछित खुशियाँ प्राप्त|
Condition your mind and and remain cool under all conditions.
Lonliness comes when I forget that God is my supreme companion.
Lightness of being-fun,joy,laughter,playfulness is a great gift to give to others.Lightness of being is infectious-our laughter and playfulness can help others take life less seriously and ''lighten up''.
ठंडी पवन के झोंके देते हैं कितना सुकून,
बहकर धीरे-धीरे,
तुम्हारी प्रेम से भरी बातें जैसे देती हैं सरूर,
मन को धीरे-धीरे,
अपनों से मिलीं खुशियाँ दिल पर छाने लगतीं हैं,
बादल बन धीरे-धीरे,
पता ही न चला हमें,तुम्हारे प्यार ने कब दस्तक दी ,
हमारे दिल पर धीरे-धीरे|
When we have the courage to face conflict and tell the truth,we not only provide our family with a role model of courage,but we provide opportunities for our loved ones to step up to the plane in the face of our truth and learn to be courageous too.

Helping others fills the heart and soul in ways that nothing else can.

 
Clicky Web Analytics