About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Wednesday, August 25, 2010

There is no love without forgiveness and no forgiveness without love.
जीवन की अंधी दौड़ में,
अपनी सुध-बुध खोकर 
अपने लक्ष्य से भटक गया इंसान,
उलझनों का पहाड़ खुद बनाकर,
फंसकर अपने ही बुने ज़ाल में,
कष्टों में घिर गया इंसान,
खोज रहा,सही राह,विक़ल हुआ
प्रभु को पुकार रहा हर इंसान|

Tuesday, August 24, 2010

Laugh as much as you breathe and love as long as you live.
आता रहे रक्षाबंधन का त्यौहार,
,कलाई भाइयों की सजी रहे,
बहनों का प्रेम सदा रेशमी धागों के संग गुंधा रहे,
प्यार भाई-बहनों का सदा बना रहे
आता रहे सदा रक्षाबंधन......
Happy Rakshabandhan!

Monday, August 23, 2010

तूफानों से टकरा जाएंगे हम,
गर यूहीं मिलता रहा साथ तुम्हारा,
सब छोटी-बड़ी मुश्किलें दूर कर पाएंगे हम,
गर प्यार यूहीं मिलता रहा तुम्हारा,
शीघ्र ही किनारे मिल जाएंगे,हमें
गर मरते दम तक न छूटा हाथ तुम्हारा|
Politeness is to human nature,what warmth is to wax.

Sunday, August 22, 2010

Love the moment and the energy of that moment will spread beyond all boundaries into blissful,peaceful happiness.
आसमान के हैं,परिन्दें
परिंदों का है आसमान,
हम चाहें,तो अपने 
मनोबल से छू सकते है आसमान,
मुश्किल कुछ नहीं,बस कुछ 
कदम दूर है,मंजिल अपनी
हौसले और दृड़ निश्चय से 
बदलनी होगी किस्मत अपनी|
Worry is like a rocking chair,it gives you something to do,but it doesn't get you anywhere.

Saturday, August 21, 2010

दो दिलों को जो जोड़ता है,
वह प्रेम है,
जिसके आगे हर कोई झुकता है,
वह प्रेम है,
हर रिश्ते की जो बुनियाद है,
वह प्रेम है,
जन्म से मृत्यु तक,हमें दरकार रहती है जिसकी,
वह प्रेम है,
जो सबसे अनमोल है,हर किसी के लिए,
वह केवल प्रेम है|

Friday, August 20, 2010


जीवन,पथरीली ज़मीन है,किसी के लिए
जीवन,मखमल सा नरम है,किसी के लिए
जिंदगी,कड़ी धूप सी चुभती है किसी को,
जिंदगी,ठंडी छाँव सी लगती है किसी को,
फूल सी कोमल प्रतीत होती है,जिंदगी किसी को
काँटों सी चुभती है ,जिंदगी किसी को,
लेकिन सच तो ये है,
अपने ही कर्मों का लेखा-जोखा है जिंदगी,
कभी न कभी आइना दिखाती है,सभी को|
Criticism,like rain should be gentle enough to nourish a man's growth without destroying his roots.
Many a project has failed because the man who thinks it can't be done imposes his opinion on the man doing it.

Thursday, August 19, 2010

माँ है तो,बरसती हैं खुशियाँ 
घर-आँगन में,
माँ है तो,आती है खुशबू
हर ओर से,
माँ है तो,उमंग है जीवन 
जीने में,
माँ है तो,रौशन है दिल की 
दुनिया,अनगिनत चरागों से|
Speak little,serve more,and love without ceasing!Find fault with no one,smile all the time and rejoice in whatever
the Will of God bringsto you-andyour heart will be asinging heart.It will keep on singing.

Wednesday, August 18, 2010


परेशान वो नहीं,
जिनके पास कम है,
परेशान हैं वो,
जिनके पास है,आवश्यकता से बहुत अधिक,
करने को कुछ नहीं,सही दिशा देना मन को आया नहीं,
सुखो के भण्डार से,एक कतरा सुख का मिल पाया नहीं,
काश,वो महसूस कर पाते,पीर दुखी और बदनसीबों की,
शायद उन्हें,
सही दिशा मिल जाती,सार्थक जीवन जीने की|
Life is a school and experience is our teacher,but the fees we have to pay are quite high.

Tuesday, August 17, 2010

कैसा सन्नाटा पसरा है,
उस नन्ही सी चिड़िया के घोंसले में,
जिसका मासूम सा बच्चा उठा कर,
ले गया वोह,निर्दयी काला कौआ,
न सोचा उसने इक पल को भी,
उस बच्चे के माँ-बाप के संताप से,
भरे दिलों के बारे में,
न सोचा उसने इक पल को भी,
जीते-जी अपनी संतान से जुदा होनेवाले,
किस्मत के मारों के बारे में,
हे प्रभु,कुछ करो,
दुःख दूर करो,उन असहाय पक्षियों के|
Go into any relationship looking at what you can give and not what you can receive.The more you give,the more you will be given.The creator serves those who serve the creation.So' Live to give.'

Monday, August 16, 2010

न जाने कैसा अध्भुद सुख अनुभव 
करती है ये आँखें,देख कर तुम्हे
न जाने कैसा करार प्राप्त करता 
है ये दिल,साथ पाकर तुम्हारा
न जाने कौन सा सुकून हासिल 
होता है हमें,लेकर नाम तुम्हारा|
Here on earth we are judged by the number of people who serve us.There in the kingdom of God we will be judged by he number of people we served.

Sunday, August 15, 2010

अभी तो बहुत आगे जाना है,
हमें,
अभी तो बहुत से तूफानों से टकराना है,
हमें,
अभी तो बहुत सी चट्टानों का सीना चीरना होगा,
हमें,
उमीदों से आसमान को,और हिम्मत से धरती को सींचना होगा,
हमें|
Two things are essential to our happiness and peace of mind-Love and Work.We must forget ourselves and love others-without any thought of return.And we must do our work in love for God.
Happy Independence Day!
 
Clicky Web Analytics