About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Sunday, September 6, 2009

इश्वर आपने हर कदम पर ,मुझे दिया है,
अपनी गोद का सहारा,
थामा न होता ,यदि हाथ आपने तो न
जाने क्या होता हमारा,
दुनिया में आकर सीख गए हम बहुत कुछ,
पहचान जो बनी है ,तेरी राह में चलते-चलते,
हाथ जोड़कर है बिनती ,मेरी आपसे प्रभुजी,
आपके दिखाए मार्ग पर सदा चल पाऊँ मैं,
थक जाएँ पाँव मेरे,पर रुके कभी नहीं.
जहाँ सांच है,वहां प्रभु आप है.
सूर्योदय होते ही ,चहकने लगती हैं
चिड़ियाँ हजारों,
चमन में फूल बनने को बेचैन रहतीं हैं,
जैसे कलियाँ हजारों,
हकीक़त बनने को तरस रहे अंखियों में,
सपने हजारों,
ओस की नन्ही-नन्ही बूंदों ने भिगो दिए,
फूल-पत्ते हजारों।
For every minute spent in organizing,an hour is earned.
When we come to ask mercy and blessing from God,we should have a spirit of love and forgiveness in our hearts.
सागर अपनी गहराई जान नहीं पाता कभी,
जैसे आसमान अपनी अंतहीनता से रहता अनजान,
वैसे ही,समझ के भी,एक दूसरे को कहाँ
समझ पाता है ,नादान इंसान ,
मैं और मेरा ,के पीछे बांवरा हुआ ,
भटकता डोल रहा ,न जाने क्यों इंसान.
God is the source of light and joy to the universe.Like rays of light from the sun,like the streams of water bursting from a living spring,blessings flow out from Him to all his creatures.

Saturday, September 5, 2009

रात हुई ,हुआ सवेरा,
दूर-दूर तक मिट गया अँधेरा,
सागर की गहराइयों से,
चुन पाये कुछ ही मोती,
रह गयीं बहुत सी उलझनें,
मन में अनसुलझी सी,
जीने की आस ने छोडा न
उसका दामन इक पल के लिए,
शायद,इसलिए दुनिया से लड़
पायी ,वो हक से जीने के लिए।
The most important reality of life,however,is to see others as if they were an essential part of your spiritual growth.

Friday, September 4, 2009

सावन की घटाएं बरसी हैं जमकर,
प्यासी धरती पर,
प्रकृति झूम उठी,देख कर प्रसन्न ,
हरि-भरी धरती को,
छुप कर देख रहे तारे,दूर गगन से ,
भीगी हुई धरती को,
चंदा भी मुस्कुराकर निहार रहा,
पावन निर्मल धरती को।
Hope enhances our capacity to live,work and transform ourselves within an insecure,unstable environment.

Thursday, August 27, 2009

राहें बुलाती हैं ,बहुत बाहें फैलाकर
सही रास्ता ढूँढना होगा तुम्हे,
मंजिल तक पहुँचने का,
सुनो अपने दिल की पुकार,धरती तो क्या,
विजयपा सकोगे तुम आसमानों पर भी,
मानना न कभी हार,
चाहें आएं विफलताएं हज़ार,
दामन न छोड़ना,uम्मीद और लगन का,
निश्चय ही हो जाएंगी सब बाधाएं सब पार ।
The mind is a superb instrument,if used right.Used wrongly however,it becomes destructive.It is not so much that you use your mind wrongly;you usually do not use at all.It uses you.
Action is the essence of life.

Sunday, August 23, 2009

Being beaten is a temporary condition,but giving up makes it permanent.
सुख-दुःख के मोती पिरो कर ,
बनी है हमारी जिंदगानी,
कभी विचलित न होना तुम,
बस शुक्र करो उस विधाता का,
हर पल ,जिसने बड़े यत्न से
साँसों की डोर में पिरोई तुम्हारी जिंदगानी,
Facing the facts of life means facing the realities of life, and, for, most it could be as difficult as telling the truth. Very few people can be honest and straight forward to brave the inconvenient facts of life.

Friday, August 21, 2009

तुम्हारे साथ बिताये हुए पल जब भी,
याद आते हैं मुझे,
बहुत सी खुशी देकर जातें हैं मुझे,
तुम्हारे संग हँसना-खिलखिलाना,
कभी तुमसे रूठना,कभी तुम्हे मनाना,
मैं जब भी याद करती हूँ तुम्हे,
तार बजने लगतें हैं दिल के,
बस यही दुआ है,
तुम्हारा जीवन बीते बिना किसी मुश्किल के।
Instead of changing out of a sense of deprivation and guilt,it is better to be motivated by feelings of love, joy and giving.

Thursday, August 20, 2009

मेरे देश की मिट्टी जैसी और कहाँ,
बहता गंगा-जमुना जैसी पवित्र नदियों का जल यहाँ ,
सर्प को मानते देवता,गायों को मिलता माँ का दर्जा यहाँ,
हर मंदिर है दर्शनीय,श्रीकृष्ण जी का गाँव यहाँ,
प्यार बसता है हर दिल में जहाँ,मेरा देश है वहाँ ।
We are all surrounded by people who are forever trying to control us,judge us and make us feel guilty about who we are and what we do.We must learn the art of dodging these guilt traps.

Wednesday, August 19, 2009

अतीत की धुंधली यादें ,कभी-कभी
दूर बहुत ले जाती हैं,
तुम्हारे प्रेम ने दी थी जो सौगातें वो ,
याद बहुत आती हैं,
कुदरत ने तो देने में कोई कमी न होने दी,
हमें ही शायद ,
अपनी मंजिलों की डगर पर चलना न आया।
Take the faults of others lightly ,as you take your own.
Time is an unending expansion like a vast sky,from the beginning of creation till the end of doomstay.
Face the trials and tribulations of life with courage and determination.
 
Clicky Web Analytics