About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Saturday, August 15, 2009

खुशबू लहराने लगी हवाओं में,
मन को प्रफ्फुलित करने वाली हवा चलने लगी,
सूरज उगते ही हर कली खिलने लगी,
सावन की पुरवाई चलते ही तुम्हारी याद सताने लगी,
न जाने क्यों नाचते मोर को देखकर,तुम्हारे आने की उम्मीद फिर जागने लगी।

Friday, August 14, 2009

किसी की मुश्किल में काम आजाए,
इंसान वही है,
खुश रहना सिखा दे जीवन में जो,
प्रीत वही है,
दिन के तार जो झनझना दे,
संगीत वही है,
दुःख-दर्द मिटा दे ,जो इंसान के,
भगवान् वही है।

Thursday, August 13, 2009

Strength sometimes comes from our weaknesses.
रात ने कुछ मायूस होकर ,
सुबह से ये कहा,क्यों हर
कोई बेसब्री से कर रहा ,
तुम्हारे होने का इंतज़ार,
जानती हूँ,उजाले से नहा उठती है,
धरती तुम्हारे आने पर,
हजारों कलियाँ खिल उठती हैं ,
बागों में,तुम्हारे आने पर,
चिडियां और भंवरें गाने लगतें हैं,
फिज़ाओं में तुम्हारे आने पर,
सुबह ने हंसकर कहा ,तेरा और
मेरा तो चोली-दामन का साथ है,
तू नहीं ,तो जग में मेरी क्या बिसात है.
Consider failure a delay,not a defeat.

Wednesday, August 12, 2009

Life is a duty;dare it,Life is a burden; bear it..
Cleanse the temple of your heart so that the beloved may come and dwell therein.
A kind word costs so little,yet means so much.
Problems invite us to go inside to recognize a bigger picture of ourselves and of life.
मन की बातें ,सारी मन में न रह जाएँ कहीं,
कह डालों,कुछ तो ,कहने का साहस जुटाकर,
वक्त का मिजाज ,बदलते देर नहीं लगती,
क्या पता ,जीवन की कश्ती किस ओर चल दे,
दिल की बात कहने से,चाहें तो हम अपने
कितनेही सपनों को हकीक़त में बदलदें।
Sometimes good memories become the pillar of our happiness.

Tuesday, August 11, 2009

Life is like a book,it matters how good it is,but not how long it is.
कहाँ गए वो दिन ,जो बिताये तुम्हारे संग,
हंसते-मुस्कुराते,कैसे बीत गए वो पल,
आ गया था,जैसे कोई ख़ुशी का बादल,
जो बरसा गया था,प्यार की बारिश,
प्यासा कोई न था,उस प्यार भरी बेला में,
भीग गया था तन-मन ,
सुख का अहसास था अंतहीन,
काश कोई लौटा दे,मेरे वो पलछिन।
God is indeed within each one of us,to feel his presence,the real journey that we all have to take is the journey within.
We can learnnot only from books,but also from others experiences.
Music is food of the soul.
कुछ कहने से पहले सोचते हैं जो,
बहुत से कष्टों से दूर रहते हैं वो,
सच का सामना मुश्किल नहीं होता,
साफ़ मन हो,जिसमे मैल नहीं होता,
कृपा होती है ,भगवन की उसपर सदा,
जो जीवन को प्रसाद मानकर प्रभु का,
संतुष्ट और प्रसन्न रहते हैं सदा।
बूँद-बूँद से बनता है सागर,
क्षण-क्षण से बनता है जीवन,
युग बनता पल-पल से,
बात-बात से बनता है बतंगड़,
छोटीछोटी बातें बनती शिकायत,
छोटी-छोटी किरणें बना देती आदित्य,
नन्हे अक्षर बना देते महान साहित्य।
Do not ponder about the past,live happily in the present and be optimistic about the future.
लहरों से कह दो,न करे इतना शोर,
हम हार मानने वालों में से नहीं,
तूफानों से टकराकर भी,ढूँढ ही
लेंगें अपनी मंजिल कहीं न कहीं।

Monday, August 10, 2009

New leaves,flower buds ,sunshine and vibrant moods can make the atmosphere enchanting.
शुक्र है ,दिल के इतने करीब हो तुम,
मेरी बहुत सी खुशियों का सबब हो तुम,
जीवन संवरगया है आने से तुम्हारे,
दिल की हर कली खिल गई आने से तुम्हारे,
तुमसे तो मिल गई जीने की वजह है,
बस इतरारहें हैं ,खुशनसीबी पर अपनी कब से,
तुम्हारे प्यार की छांव पाई ,है हमने जब से।

Saturday, August 8, 2009

दूर जाने वाले,खुश रहना तू सदा,
तमन्ना तेरी हर एक,हो जाए पूरी ,
हसरत तेरी कोई भी ,न रह जाए अधूरी,
फिर न जाने कब मिलना होगा,
ये तो रब जानता है,
तुझसे बिछुड़ना कितना मुश्किल था,
सिर्फ़ मेरा दिल जानता है।
Life is a blessing,so enjoy every moment.

Friday, August 7, 2009

Good humour can help to tolerate many things.
 
Clicky Web Analytics