About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Sunday, June 14, 2009

The dictionary is the only place where success comes before work.
Kind words do not cost much,yet they accomplish much.
पेडों के ह्रदय की विशालता ,
को देखो ,
चिलचिलाती धूप से देते हैं
कितनी राहत देखो,
कैसे अडिग खड़े हैं ,
मजबूती से देखो,
फल-फूल कितने मुसाफिरों
को देते है देखो ,
विनम्रता है ,इनके हर पत्ते में
समाई ,ज़रा देखो,
फिर भी खड़े हैं ,सीना तान के ,
किस शान से ,ज़रा देखो ।


Win as if you were used to it,lose as if you enjoyed it for a change.
The greatest of riches are happiness,tranquility,love and peace.Very few people on earth have them.

Friday, June 12, 2009

मेले तो लगते रहेंगे ,
बहारें तो आती रहेंगी ,
खुशबू हवाएं लाती रहेंगी ,
जीवन में खुशियों का
सदा छाया रहे सवेरा,
तुम्हारा मन रहे खिला,
यही दिल मांगता है मेरा।
A man's true wealth is the good he does in this world.
Too many people are looking for the right person,instead of being the right person.

Thursday, June 11, 2009

तुम्हारा साथ न होता ,
तो क्या करते हम,
साँसे तो चलती रहती ,
पर कहाँ जी पाते हम,
प्यार तुम्हारा पाकर ,
हम भाग्य को सराहते हैं अपने,
मांगते हैं सदा ,रब से,
खुश रहें सब,पूरे हो जाएं सबके सपने।
Nothing is as fickle and varied as feelings.
The sky is the daily bread of the eyes.

Wednesday, June 10, 2009

Great thoughts come from great hearts.
खुशबू और रंगों का अदभुत संगम
होते हैं फूल,
जीवन को मेरे खुशियों से रखते,
हैं भरपूर ये फूल,
खिलकर और खिलखिलाकर,
भरते हैं सबके मन में उल्लास ,
देखकर ,शायद ,
फूल और भंवरे की प्रीत,
फिझाओं में ,
उत्त्पन्न हुआ है मधुर संगीत।

The secret to a rich life is to have more beginnings than endings.
A sense of humor is a playground of intelligence.

Tuesday, June 9, 2009

निकलकर अपनी ,
उलझनों से तुम,
समझ पाओ ,तो समझो
दूसरों की मुश्किलों को तुम,
अपनों को गैर बनाना ,
आसान है बहुत ,
देखो कभी ,
गैरों को अपना बना के तुम।

The past is a source of knowledge and the future is a source of hope.
Laughter and tears are both responses to frustration and exhaustion.

Monday, June 8, 2009

ऐ बादल ,गरज के ,बरस के
भिगो दे ,धरती का तन मन
दूर करदे ,भीषण गर्मी से ,
मचा हाहाकार तू ,
हर जीव जंतु कर रहा ,
त्राहि -त्राहि ,
वर्षा की बूंदे बन कर
बरसा दे अपनी कृपा तू ।

Sunday, June 7, 2009

When making your choice in life,do not neglect to live.
जिन अपनों के लिए दिन रात सोचते हैं हम।
गर उनका थोड़ा सा प्यार मिल जाए
तो हर किसी की ज़िन्दगी संवर जाए,
हर ख्वाब जो देख रही होती हैं आँखें,
कुछ पल मेंहकीक़त बन जाए।
Happiness depends on ourselves.

Friday, June 5, 2009

Minds are like parachutes ,they function only when they are open.
कोई रोक नहीं सकता ,
फूलों को खिलने से,
कोई नहीं रोक सकता,
हवा को चलने से,
कोई कैसे रोक सकता है ,
सूरज की किरणों को,
धूप बन के बिखरने को,
चंदा की चांदनी को ,
शीतलता प्रदान करने को,
कोई नहीं रोक सकता ,
प्रकृति के रंगों में ,बरसती
ईश्वर की कृपा को।

Thursday, June 4, 2009

Kindness is the golden chain by which society is bound together.
 
Clicky Web Analytics