About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Wednesday, March 9, 2011

The whole world steps aside for the man who knows where he is going.

Tuesday, March 8, 2011

क्यों शोर करती है,
ये हवाएं,
क्यों शोर करते हैं,
ये बादल,
क्यों शोर करतें हैं,
ये पशु-पक्षी,
जब तुम नहीं होते,
तो ख़ामोशी से बातें करना अच्छा लगता है,
हमारा दिल,
तुम्हारे साथ बिताए हुए हर लम्हे से फ़रियाद करता है|
Happy Woman's Day!

Monday, March 7, 2011

God sleeps in the minerals,
awakens in plants,
walks in animals,
and thinks in man.
Sometimes we worry and yet we claim to have faith.If you have,why are you worried?
हितकर,किन्तु अप्रिय वचन को कहने और सुनने वाले,दोनों दुर्लभ हैं|

Sunday, March 6, 2011

ख्वहिशें कहाँ पूरी होती हैं,
हर इंसान की,
किसी के पाँव में जूते नहीं,
तो कहीं किसी के पाँव नहीं,
किसी की आँखें,तो अंधे हैं वो,
कुछ को आँखें होते हुई,भी दिखता नहीं,
कहीं पानी है,पर प्यास नहीं,
कहीं खाना है,पर भूख नहीं,
और देखो तो,जमाने में,
भूखे-पेट सोने वालों की कमी नहीं,
आसमान की छत्त तो है बहुतों के सर पर,
पर रहने को दो गज जमीन तक नहीं|
A smile is a curve that sets everything straight.

Saturday, March 5, 2011

A woman has two smiles that an angel may envy,a smile that accepts a lover before words are uttered,and the smile that lights on the first born babe,and assures of a mother's love.

Friday, March 4, 2011

न जाiने कितने चेहरे हैं,बनाए 
उस विधाता ने,
न जाने कितने फूल हैं,खिलाए
उस विधाता ने,
न जाने कितनी बूँदें हैं,बरसाई 
उस विधाता ने,
न जाने कितने जीव-जन्तु हैं,बनाए
उस विधाता ने,
न जाने कितनी असीमित कृपा है,बरसाई
उस विधाता ने,
न जाने कितने मुखौटे हैं,लगाए 
उस विधाता के बनाए इंसान ने|
Becoming a good human-being is a very difficult thing.You'll become good when you have kindness in your heart,when you look to serve those in need,when you think of how to improve others lives.

Thursday, March 3, 2011

कुछ सपने हमें गुदगुदातें हैं,
कुछ सपने जो हम न देखना चाहें,
वो भी चुपके से आकर,हमें रुलातें हैं,
कुछ सपने,अनसुलझी पहेलिआं 
बन कर रह जातें है,
कुछ सपने,मीठी तो कुछ सपने कडवी
यादें ,दिल में छोड़ जातें हैं,
कुछ सपने हमें याद रहते हैं,तो कुछ
हम न चाहते हुए भी,भूल जातें हैं| 
If you meditate and see the light,you will surely talk with the trees,with animals,with the earth,with the seas.Because love of God speaks in everything.

Wednesday, March 2, 2011

गुलाब का फूल,एक रोते हुए आदमी को देखकर बोला-तू सब कुछ होते हुए भी रोता है,मुझे देख,मैं तो काँटों में खिलकर भी मुस्कुराता हूँ|छोड़ दे ये रोना-धोना,और और कर आगे का सफ़र तय कर हँसते हुए,क्योंकि दाता ने ये चुनौतियों भरा जीवन दिया है,हिम्मत से जीने के लिए|मुसीबतें  तो आएंगी जीते जी,तू सामना कर उनका,और तू काबिल बना अपना जीवन,सफलतापूर्वक जीने के लिए|
The secret of staying young is to live honestly,eat slowly and lie about your age.

Tuesday, March 1, 2011

हँसते हुए हम जिएं,हँसते हुए मर जाएं,
बस यही कामना है,
किसी के काम आए ,ये जीवन,
बस यही कामना है,
किसी की आँखों से उसके हर पाएं,कुछ आंसू 
बस यही कामना है,
हर किसी को दे अपनी मुस्कराहट,
बस यही कामना है,
किसी के दुःख-दर्द मिटा पाएं,
बस यही कामना है|
A friend is one,who walks in when others walk out.
चिड़ियाँ कर रही चहचहाकर,फिर से 
स्वागत  एक नई सुबह का,
नव कोंपलें खिलकर,कर रही
स्वागत एक नई सुबह का,
घुंघरू बांधकर,हवा बहकर कर रही,
स्वागत एक नई सुबह का,
हर डूबते हुए सूरज को इंतज़ार रहता है,
एक नई सुबह का|
Love the moment and the energy of that moment will spread beyond all boundaries into blissful.peaceful happiness.

Monday, February 28, 2011

अपनी खुशियों से खुश होते हैं,हम
किसी की खुशियों का सबब बन पाएं,
तो बात है,
पल में,अपनों को गैर बना लेते हैं,
गैरों को अपना बना पाएं,
तो बात है,
जीवन की हर सफलता का श्रेय देतें है,
खुद को,
उस प्रभु का शुक्र मनाएं,तो बात है|

Sunday, February 27, 2011

The manner of giving is worth more than a gift.

Saturday, February 26, 2011

ईश का आवास यह सारा जगत,जीवन यहाँ जो कुछ प्रभु से व्याप्त है,
अतएंव करके त्याग प्रभु के नाम से,तू उपयोग कर उसका तुझे जो प्राप्त है|
Of all our faults,the one that we excuse most easily is idleness.

Friday, February 25, 2011

हर पल में तेरी यादों का डेरा है,
सोचती हूँ,
मेरा दिल,क्या साच्मुच मेरा है,
न दिन का पता,न रात के होने का,
बस तस्वीर दिखाई देती, तेरी हर तरफ
और आँखों को इन्जार रहता है,तेरा दर्श होने का|

Thursday, February 24, 2011

There is so much inside that there is no limit.But we always run outside to find happiness.
 
Clicky Web Analytics