Friday, January 14, 2011

कभी लगता है,हमपर
मेहरबान है जिंदगी,
कभी लगता है,
हमसे खफा है जिंदगी,
कभी लगता है,एक
अधूरा सा ख्वाब है जिंदगी,
कभी लगता है,चार दिन की है जिंदगी,
कभी, ख़त्म न होने वाला सफ़र लगती है,जिंदगी,
न जाने क्यों जीते-जी समझ नहीं आती,यह जिंदगी|

1 comment: