Wednesday, August 18, 2010


परेशान वो नहीं,
जिनके पास कम है,
परेशान हैं वो,
जिनके पास है,आवश्यकता से बहुत अधिक,
करने को कुछ नहीं,सही दिशा देना मन को आया नहीं,
सुखो के भण्डार से,एक कतरा सुख का मिल पाया नहीं,
काश,वो महसूस कर पाते,पीर दुखी और बदनसीबों की,
शायद उन्हें,
सही दिशा मिल जाती,सार्थक जीवन जीने की|

1 comment: