Friday, June 19, 2009

A man is happy ,till he chooses to be happy.
चाँद ने कहा,इठलाकर
सूरज से ,
चांदनी से अपनी ,मैंने
जग को कितनी शीतलता दी है,
विनम्र होकर बोला सूरज,
अंधेरे को हटाकर,मैंने
जग को रोशनी से भर दिया है,
हर फूल,हर कली को नवजीवन दिया है.
Nothing but a heart can change another heart.
A smile is the shortest distance between two people.
बचपन खेल-कूद में बिता दिया,
मदहोशी में जवानी को गँवा दिया,
बुढापे ने शरीर को थका दिया,
ज़िन्दगी की शाम होते ही,
बहुत से अपनों ने भुला दिया,
आपाधापी में जीवन की,ख़ुद
को कभी वक़्त न दिया,बहुत
सी अधूरी ख्वाहिशों को पूरा
न कर पाने की हसरत ने आज ,
हमे ज़ार-ज़ार रुला दिया.
Flowers are the sweetest things God ever made,and forgot to put a soul into it.
Love is life,and if you miss love,you miss life.