Saturday, November 28, 2009

सुकून बहुत मिलता है ,
देखकर मुस्कान चेहरों पर,
ओस की नन्ही बूँदें,पत्तों पर,
फूलों का खिलना,बहार आनेपर,
अंधियारे का उजाले में लुप्त होना,
सूरज की सुनहरी किरणें पड़ने पर,
मेरे मन के हर कोने का प्रफुल्लित होना,
तुम्हारी  आँखों में अपने लिए प्रेम देखकर|

No comments:

Post a Comment