डगर आसान लगने लगी जीवन की,
जब से साथ मिला तुम्हारा,
हर कांटें की चुभन भी कम लगने लगी,
जब से हाथ में हाथ आया तुम्हारा,
आसमान के रंग बदलने लगा है,
पाकर असीम प्यार तुम्हारा ,
हर खुशी जैसे झोली में आ गई है,
पाने के बाद साथ तुम्हारा,
दिल की हर कली मुस्कुराने लगी है,
पाकर चाहतों का संसार तुम्हारा।
प्रभावशाली अभिव्यक्ति है.
ReplyDeleteहिन्दीकुंज
खुशनसीब लोगों की सुंदर कविता
ReplyDelete