ऊपरवाले कि कलाकारी तो देखो,
कुदरत में भर दिए बेहिसाब रंग,
पत्ते हरे,उनके आसपास शोख-चटक फूल,
रंग- बिरंगा इन्द्रधनुष करता सबको दंग,
नीला आसमान ,बादल काले,
अलग-अलग रंगों के पंछीमतवाले,
हर इंसान को दिया एक अलग रंग,
चंचल- नाज़ुकतितली ने रंगों कि जीत ली जंग।
No comments:
Post a Comment