Tuesday, June 23, 2009

कितना शोर करते हैं ,
ये झरने ,ये नदियाँ,
कितना शोर करते हैं,
ये बादल,ये बारिश की बूंदे,
बहुत शोर करते हैं ,
ज़ख्म तेरी चाहतों के,
क्यों चैन से सोने देते नहीं,
तुम्हारे झूठे प्यार के वादे |
शोर बहुत करती हैं,सावन की घटाएं,
सागर की तूफानी लहरें,
बेहिसाब शोर मचाती हैं ,
आंधियां बन जाती हैं जब ,शीतल हवाएं ।

1 comment:

  1. इन सबमें मौन का शोर सबसे ज्यादा होता है ।

    ReplyDelete