About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Saturday, August 6, 2011

Love is what makes you smile,when you are tired.

Friday, August 5, 2011

आसान नहीं,है जीवन की डगर,
हैं,इसमें बहुत सी मुश्किलें,मगर,
छोडना,नहीं है दामन,
 हिम्मत और विश्वास का,
राहों के काँटों को फूल बनाना होगा,
मुहब्बत से सींचकर,हर पतझर को
गुले-गुलज़ार बनाना होगा|

Thursday, August 4, 2011

Man lives not by the beats of his heart,but by the grace of God.

Wednesday, August 3, 2011

Keep your feet on the ground,and your thoughts at lofty heights.

Tuesday, August 2, 2011

लबों पर खामोशी थी,
पर उसकी बेवफा नज़रों का,
कोई कुसूर   न था,
उसकी आँखों में नमी थी,
पर उसकी रुसवाइयों का,
कोई दोष न था,
उसका दिल आहत था,
पर उसकी बदनसीबी को,
खुद अपना होश कहाँ था|

Monday, August 1, 2011

Courage is the ladder on which all other virtues mount.

Sunday, July 31, 2011

चलने का नाम है,जिंदगी 
रुकने का नहीं,
हँसने-हंसाने का नाम है,जिंदगी
रोने-रुलाने का नहीं,
प्रेम से सबको गले लगाने का नाम है,जिंदगी
घृणा और असंतोष फैलाने का नहीं,
किसी के काम आना है,जिंदगी
अपने फ़र्ज़ से मुख मोडना नहीं|

Saturday, July 30, 2011

Parents have to create a warm and healthy environment that fosters warm relationships.

Friday, July 29, 2011

सावन में,
तुम्हारी पायल की आवाज़,
जगाती है, कुछ नए एह्सास,
सावन में,
तुम्हारी चूड़ी की खनक,
करती है,पैदा मन में कसक,
सावन में,
तुम्हारे गजरे की महक,
बना देती है,
तुम्हारी चाहत को,और मनमोहक,
और खिला देती है,दिल में
असंख्य फूल हसरतों के|

Thursday, July 28, 2011

Little acts of kindness
Little words of love
Make the world an Eden
Like the heaven above.

Wednesday, July 27, 2011

मनभावन होती हैं,
रंग-बिरंगी चूडियाँ,
रौनक और उल्लास का प्रतीक हैं,
रंग-बिरंगी चूड़ियाँ,
खुशियों का सबब है,
रंग-बिरंगी चूडियाँ,
टूटें,तो अशकुन बन जातीं है,
रंग-बिरंगी चूडियाँ,
कभी-कभी सुहागन को,विधवा बनाती हैं,
और रुलातीं हैं,रंग-बिरंगी चूड़ियाँ|

Tuesday, July 26, 2011

To a brave man,good and bad luck are like his right and left hand.He uses both.

Monday, July 25, 2011

जो टपक रहा था,उसकी आँखों  से अविरल 
वो कोई मौन  भाषा थी,
कोई असहनीय दर्द,जो सहना पड़ा था,
 उसे अकेले ही,
कोई आशा थी मन में,जो अचानक बदल 
गई निराशा में,
न जाने कब जीवन के उजाले बदल गए,
घोर अंधेरों में,
न जाने कितने एहसास दब कर रह गए,
उन आंसूं भरी आँखों में|

Sunday, July 24, 2011

Success comes from-inspiration,desperation,and perspiration.

Saturday, July 23, 2011

नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का,
हमेशा न रहेगा,यह ज़माना किसी का,
जब भी आएगी मौत,जाना पड़ेगा,
वहाँ नहीं चलेगा,बहाना किसी का,
मिलेगा वही,जो मुक़द्दर में लिखा है,
नहीं मिलेगा,किसी को खज़ाना किसी का|

Friday, July 22, 2011

If you have self-love,you are never alone.

Thursday, July 21, 2011

अपने लिए कुछ चाहने से नाशवान सुख मिलता है,और दूसरों को सुख पहुंचाने से अविनाशी सुख मिलता है|

Wednesday, July 20, 2011

The saddest thing in the world is loving someone,who used to love you.

Tuesday, July 19, 2011

सागर का किनारा हो,
मेरे हांथ मे हाथ, तुम्हारा हो,
शीतल चांदनी हो,चाँद की
और होठों पर नाम तुम्हारा हो,
कभी न खत्म होने वाली,फूलों की कतारें हो,
मेरे दिल और मेरी हर सांस पर सिर्फ, अधिकार तुम्हारा हो|

Monday, July 18, 2011

इंसान अपने कुल से बड़ा नहीं होता,अपने अर्जित ज्ञान से ही वह विद्वान कहलाता है|

Sunday, July 17, 2011

 Life is like a coin,you can spend it as you like,but you have only one chance.

Saturday, July 16, 2011

आसमान की रौनक है,
परिंदे,
आसमान की रौनक हैं,
सूरज-चाँद-तारे,
हमारे सपनें भी पलभर में,
छूने लगते आसमान,
न जाने कितनी,
ख्वाहिशों,उम्मीदों और अरमानों का,
घर है ये,विशाल आसमान|

Friday, July 15, 2011

A man sooner or later discovers that he,himself is the master-gardener of his soul,he is the director of his life.

Thursday, July 14, 2011

क्यों छाइ है,खामोशी,
क्यों पसरा है सन्नाटा,
कुछ तो हुआ है,
किसी ने तो चुराया है,
सुकून किसी का,
चाँद-सूरज भी असमंजस  में हैं,
देखकर उसके,
बदले-बदले से हालात|

Wednesday, July 13, 2011

How many times do we thank the Lord for providing us with much more than we asked for or we deserved?The mantra is that one should remember and thank God throughout the day.
 
Clicky Web Analytics