About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Friday, September 24, 2010

इच्छाएँ मन की ऊंची उड़ान हैं,
जीवन कभी धूप,कभी छाँव है,
निराशा,इंसान के मन की थकान है,
प्रेम एक सुखद एहसास है,
इंसान की सच्ची पहचान है,
मौत,एक कड़वी,किन्तु अटल सत्य है,
जिंदगी का दामन छूटने का दूसरा नाम मौत है|

All our dreams can come true,if we have the courage to pursue them.
Humour relieves boredom,eases tension and enlivens the atmosphere.

Thursday, September 23, 2010

सम्हाल के चलो,
तो जिंदगी तुम्हारी है,
दूसरों की भावनाओं को समझो,
तो जिंदगी तुम्हारी है,
आदर जो करो,सबका 
तो जिंदगी तुम्हारी है,
प्यार जो बाँट सको,अपना
तो सार्थक जिंदगी तुम्हारी है|
As we go through life thinking heavy thoughts,thought particles tend to get caught between the ears,causing a condition called truth decay.So be sure to use mental floss twice a day.
Do not be suspicious,critical,or jealous.These vibes are felt by anyone who enters the home.

Wednesday, September 22, 2010

बादलों ने बरस-बरसकर,
मचा दिया है,चारों ओर हाहाकार,
घनघोर वर्षा का ऐसा बरपा है कहर,
हर दिशा से,परेशान लोग कर रहे पुकार,
इंद्रदेवता,के प्रकोप से सब हैं बेहाल,
कृपा करो,दुखियों के दुःख,दूर करो दीनदयाल|
The key to success is to learn to do something right and then to do it right everytime.
You don't choose your family.They are God's gift to you,as  you are to them.

Tuesday, September 21, 2010

There is more hunger for love and appreciation in this world than for bread.
क्यों तरसा है,उसका बचपन,
सदा माँ के प्यार को,
क्यों तरसा है,उसका कोमल मन,
सदा माँ के दुलार को,
न जाने कितने बसंत आए,
और आ कर चले गए,
हर वर्ष,अपनी एक नई परेशानी छोड़ गया,
हर अपना बेगाना,उस नन्ही सी बच्ची का,
निष्पाप सा दिल,बेवजह तोड़ गया,
कोई न जाना उसकी मन की अंतहीन पीड़ा को,
कोई न समझा,उस गरीब के घायल मन की व्यथा को,
क्यों तरसा है,उसका बचपन...........
Peace,like Charity begins at home.
Patience is the best remedy for all troubles.

Monday, September 20, 2010

ऐ दिल,ले चल कहीं दूर,
जहाँ कोई न हो,मजबूर,
ऐ दिल,ले चल वहाँ,
जहाँ हो प्यार की ठंडी छाँव,
कोई न छेड़े,गम के तराने जहाँ,
हर किसी के दिल में,खिलें हो फूल जहाँ,
संतोष,शान्ति,और संयम का डेरा हो,
असंतोष और अशांति का न अँधेरा हो,
ऐ दिल,ले चल कहीं दूर,
जहाँ,समुद्र का किनारा हो,
और हर सुकून भरा पल हमारा हो,
जिंदगी की दौड़-धूप से दूर,
जहाँ हवाएं गातीं हों,प्रेम के तराने,
हर किसी के चेहरे पर मुस्कुरुराने के हो अनगिनत बहाने,
ऐ दिल ले चल..............

प्रेम वसंत समीर है,तो द्वेष ग्रीष्म की लू के समां है|
keep the atmosphere at home calm and peaceful.Let there be a lot of love and positive energy flowing.

Sunday, September 19, 2010

आप हैं तो,हँसता है गगन,
हैं आप,तो महकता है चमन,
आपके होने से ही,
टिमटिमाते हैं तारें,
सूरज और चाँद की रौशनी भी 
आपके होने से लगतें हैं प्यारे,
हमारे जीवन को संवारने में,
पहले,प्रभु का हाथ है,
दूजा, आपका साथ है|

Saturday, September 18, 2010

Always do right.This will gratify some and astonish the rest.

Friday, September 17, 2010

दीन-दुखियों के लिए,कुछ 
कर पाओ,तो सार्थक है जीवन तुम्हारा,
बेसहारों का बन पाओ,तुम
जो सहारा,तो सार्थक है जीवन तुम्हारा,
किसी की खोई हुई खुशियाँ,लौटा पाओ
तो सार्थक है,जीवन तुम्हारा,
किसी के अधूरे सपनों को,जो पूरा 
कर पाओ,तो सार्थक है जीवन तुम्हारा|
परपीड़ा को देखकर,मन में दया न आय|
वह मानव-'मानव'नहीं,वह 'पत्थर'कहलाय|

Thursday, September 16, 2010

Once you replace negative thoughts with positive ones,you'll start having positive results
भाग रहा है,हर कोई
जीवन की डगर पर,
फिसल रहा है,सुकून का हर पल
जीवन की डगर पर,
वक़्त की थामे डोर,
इक दूजे से आगे निकल जाने की मची है होड़,
जीवन की डगर पर|
Time is what we want most,but..........what we use worst.

Wednesday, September 15, 2010

हर कली को एक दिन खिलना है,
खिलकर मुरझाना भी है,
हर सुबह को,शाम ढलते ही,
अँधेरी रात में बदलजाना है,
हर किसी जन्म लेने वाले इंसान को,
इक दिन संसार छोड़ अवश्य जाना है,
याद रखे ये अटल सत्य,यदि हर मनुष्य
उसे अपनी बहुत सी उलझनों से,
छुटकारा मिल जाना है|
Inner beauty comes from a stress free mind and a confident,giving personality.
 
Clicky Web Analytics