About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Sunday, April 18, 2010

Whatever be the condition in which you find yourself,whatever be the suffering through which you pass,keep on thanking God all the time.When you do so,your heart expands and you become receptive to the helpful and healing forces of God.
एक साया ही तो है,अपना
जो साथ निभाता है उम्रभर,
बस सिर्फ साया,अपना
साथ चलता है उम्रभर,
सिर्फ साया है अपना,
जो हमारे हर कर्म का भागीदार रहता है उम्रभर,
एक साया ही तो है अपना,जो इंसान को आइना 
दिखाने का प्रयत्न करता रहता है,उम्रभर|

Saturday, April 17, 2010

Without God,our week is Mournday,Tearsday,Wasteday,Thirstday,Fightday,Shatterday and Sinday.So allow Him to be with you everyday.
थकता नहीं कभी दरिया बहते-बहते,
अक्सर मेरे लब चुप से हो जातें हैं,
तुमसे से कुछ कहते-कहते,
पता नहीं क्या मजबूरी है इस दिल की,
तुम्हारी चाहत में भूल चुका है,हर अपने-बेगाने को,
न मौत का खौफ सताता है इसे,न दुनिया का,
बेचैन है,दीवाना दिल तुम्हे पाने को|

Friday, April 16, 2010

Life is a strange blend of ups and downs,sorrow and happiness,success and failure,darkness and light,the good and the bad.It keeps on assessing a person's fortitude by presenting unpredictable situations without a fore-warning.

Thursday, April 15, 2010

Self-criticism and Introspection are useful exercises to appraise one's strengths and weaknesses so that one can understand one's potential.
अभी से क्यों न सोचें हम,
जिंदगी के शाम होने से पहले,
कुछ ऐसा कर पाएं हम,
हर पल दूसरों के काम आएं हम,
भले ही बहुत नाम न कमा पाएं,
पर मौत आने से पहले,
सही ढंग से जी कर दिखाएँ हम|

Wednesday, April 14, 2010

look on the bright side of life.laughter lowers levels of stress harmones and leaves one with a happy afterglow and tension-free muscles.A positive outlook improves immunity and promotes faster healing after illness.

Tuesday, April 13, 2010

बदनसीबी तो देखो उस गरीब की,
पैदा होते ही उसकी माँ ने,
उसका साथ छोड़ दिया,
जिनसे उम्मीद थी प्यार पाने की,
उन अपनों ने भी मुंह मोड़ लिया,
नफरत हो गई उसे दुनियावालों से,
जिन्होंने उसे अँधेरी सड़कों पर 
भटकने को बेसहारा छोड़ दिया|

Monday, April 12, 2010

Success is measured by hands & feet
Hands that work together & feet that stay together.

Sunday, April 11, 2010

                                                      माँ की ममता 
उठ ,जाग ,बस , और मत सो मेरे लाल |यह एक माँ का रुदन था जो मेरे दिल को रुला गया |रोज की तरह  , सुबह मैं दूध लेने  निकली , तो एक हृदय विदारक दृश्य देखकर ठिठक गई मैं |एक छोटा सा कुत्ते का पिल्ला सड़क के किनारे चिर निद्रा में सो रहा था |उसके मुंह  और एक पैर पर लहू लगा था ,शांति थी (दुःख से भरी )और एक माँ,उस नन्हे से कुत्ते की |वह विलाप कर रही थी और सोच रही थी ,की उसका पुत्र क्यों नहीं उठ रहा |अपने पैर से उसे हिला-हिलाकर कर मानो ,पूछ रही हो क्या हुआ तुम्हे ,उठकर खेल-कूद ,इस समय सोने का क्या अभिप्राय है |
इस दृश्य ने मुझे बहुत अशांत कर दिया |जैसे समुद्र के शांत जल में किसी ने कंकड़ फैंक दिया हो |सवालों से घिर गया मन ,न मन लगा किसी काम में ,न काज में |भारत माँ के बहुत से पुत्र भी सो गए है , गहरी नींद में ,बेखबर होकर अपने देश की परेशानियों से मुंह मोड़कर अपने कर्तव्यों से | आँखे चुराकर अपने भाइयो से (देशवासियों) की तरफ अपने फर्ज से और व्यर्थ है सब रिश्ते -नाते |दुःख देते है जीते -जी और मरने के बाद भी |

If you count your blessings,all your sufferings will recede automatically.

Saturday, April 10, 2010

ढलते हुए सूरज को देखकर,
बेचैनी बढ़ने लगी,
तुम्हारे दीदार की प्यासी अँखियाँ,
बोझिल सी होने लगीं,
मेरी तन्हाई भी मुझसे आँखें ,
छुपाकर रोने लगी,
तुम तो न आए,पर तुम्हारी याद,
मुझे फिर से सताने लगी|
We should inculcate the quality of accepting our mistakes in order to become great in real sense.

Friday, April 9, 2010

If you have a kind word to say,say it now
If you have something to give,give it now
If you can make someone glad or another less sad
Do it now.....Do it now.........Do it now.........
People who remain happy and keep others happy also,are blessed by the Almighty.

Thursday, April 8, 2010

कड़वी से कड़वी बात झेल सकता है वो,
मन निष्पाप हो जिसका,
कठोर से कठोर सत्य का सामना कर सकता वो,
इरादे मज़बूत हों जिसके,
जीवन की नैया को सुगमता से खे सकता है वो,
दिल में लगन और विश्वास हो जिसके,
संसार के पालनहार को पा सकता है वो,
जिसके हृदय  में सच्चाई,दया और प्रेम हो|

Truly blind are those people who always see the faults of others and always overlook their own faults.

Wednesday, April 7, 2010

सागर की लहरें हों,
हमसफ़र का साथ हो,तो क्या बात है,
सागर की लहरें हों,
कोई अपना पास हो,तो क्या बात है,
सागर की लहरें हों,
दिल से दिल की बात हो,तो क्या बात है|
The mind is a wild horse that needs to be tamed and given a direction.

Tuesday, April 6, 2010

नव-जीवन का संचार करती हैं,
हर किसी में,सूर्य की किरणें,
रौशन सारा जहां करती है,
सूर्य की किरणें,
अन्धकार को उजाले में बदलतीं हैं,
सूर्य की किरणें,
कण-कण में अपना तेज़ फैलातीं हैं,
सूर्य की किरणें|

Monday, April 5, 2010

The sun shines.Wind blows.Rivers flow.Seasons change.Flowers bloom.night becomes day.Not for itself but for others.Similarly,we too are here for others.

Sunday, April 4, 2010

प्यार कितना अनमोल होता है,
माँ-बाप का,
खुशहाल है,वो जिसे मिल जाए आशीर्वाद,
माँ-बाप का,
बड़े खुशकिस्मत है,वो बच्चे जिनके सिर पर हाथ है,
माँ-बाप का,
धरती पर स्वर्ग है,उनके लिए,जिन्हें नसीब है साथ,
माँ-बाप का|

Saturday, April 3, 2010

The size of a house has nothing to do with how happy it is inside.
No matter how beautiful your makeup is,it can't hide the expression of a sad heart.
 
Clicky Web Analytics