About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Friday, February 12, 2010

जिंदगी का दामन छूटना ही मौत है,
जिससे इंसान बेखबर है,वो मौतहै,
डरता है तमाम उम्र इंसान जिससे,वो मौत है,
भगवान् से जो नहीं मांगता कभी,वो मौत है,
हर बन्धन से जो मुक्त कर देती है,वो मौत है,
जिसे सदा याद रखना चाहिए,वो अटल सत्य मौत है|
Make room for leisure.Many people feel guilty when they indulge in leisure because they considerit selfish.
हवा  घुंघरू बाँध के नाचने लगती है,
हर तरफ शहनाइयाँ सी बजने लगती है,
उपवन की हर कली मुस्कुराने लगती है,
चांदनी भी गुनगुनाने लगती है,
कोयल अपनी मीठी बोली सुनाने लगती है,
जब होती है,आहट तेरे आने की|

Thursday, February 11, 2010

सागर की लहरों की चंचलता तो देखो,
एक पल में ,छूने लगतीं हैं आसमान,
सागर की विशालता में,समाया है सारा जहां,
 अनगिनत अनमोल मोतियों का खजाना है वहां,
सागर की लहरों में हर भावना लेती अंगडाई,
सागर के हृदय की असंभव है नापना गहराई,
सागर की लहरों का नित नया नृत्य करना,
आशा और उमंग का नित नया संचार करना,
सागर की लहरों की चंचलता........

Wednesday, February 10, 2010

चलो,अपनी उलझनें को सुलझाएं,
पहले,दिलों के दरम्यान खड़ी दीवारें हटाएं,
उसके लिए आपस के गिले-शिकवे भुलाएं,
अपने होठों पर,सदा फूलों जैसी मुस्कान खिलाएं,
चलो ,अपनी कुछ .......
Why can't we take the same delight in givingand sharing as we get in recieving?

Tuesday, February 9, 2010

किसी ने कुछ माँगा अपने लिए,
रब से,
किसी ने कुछ माँगा दूसरों के लिए,
रब से,
पर हमने तो,चाहा सदा तुम्हे,
और माँगा है सदा,अपने लिए,
तुम्हे,रब से|
Beauty,love,compassion,benevolence,reason and order help us embrace with equal ease all things great and small.
इच्छाएँ  मन की ऊंची उड़ान है,
जीवन कभी धूप,कभी छाँव है,
निराशा इंसान के मन की थकान है,
प्रेम एक सुखद एहसास और इंसान की पहचान है,
मौत,
एक सपना है,खुली आँखों से दूसरे की,
बंद आँखों से अपना है|

Monday, February 8, 2010

Socrates was once asked by one of his disciples:
"Why is it,sir,that you tell everybody, who wants to become your disciple,to look into this pond here and tell you what he sees?"
That is very simple ,my friend ",answered the sage."I am ready to accept all those who tell me they see the fish swimming around.But those who see only their own image mirrored in the water are in love with their ego.I have no use for them."
फूलों की खुशबू ही नहीं,
काँटों की चुभन भी है जिंदगी,
सुबह का उजाला ही नहीं,
रात का अँधेरा भी है जिंदगी,
खुशियों का नगमा ही नहीं,
ग़मों की ग़ज़ल भी है जिंदगी,
जवानी की बहार ही नहीं,
बुडापे का पतझड़ भी है जिंदगी,
अरमानों का आकाश ही नहीं,
हकीक़त की ज़मीन भी है जिंदगी|

Sunday, February 7, 2010

'Your life is not a coincidence,it is a reflection of you'.

Saturday, February 6, 2010

वक़्त कहता है बार-बार ,
सुखी रहने के लिए करो मेरी कदर,
क्या ठिकाना मेरा,आज तुम्हारे साथ हूँ,
कल छोड़ चला जाऊंगा,कहीं और
फिर खोजोगे मुझे,कहीं न मिलेगी मेरी ठौर,
मिट जाएंगें सभी अँधेरे,साथ रहा जो मैं तेरे,
हाथ थामे रहो मेरा,जिंदगी के सफ़र में,
वक़्त कहता है बार-बार.......
One evening an old man told his son about a battle that goes on inside people.He said,the battle is between two wolves inside us all.one is evil-it is anger,envy,jealousy,sorrow,regret,greed,guilt,lies and ego.The other wolf is good-it is joy,peace,love,serenity,humility,kindness,faith,compassion,truth and hope.The son asked his father,'Which wolf wins?'
The old man replied'The one you feed'.

Friday, February 5, 2010

रात को करो विदा,
और सुबह का उजाला आनो दो,
अपने दुर्विचारों को संयम से काबू करो,
अपने सुविचारों को हर दिशा में प्रकाश फैलाने दो,
इस चार दिन की जिंदगी में,ऐसे कर्म कर चलो,
मरने के बाद,दूसरों को अपने लिए आंसू बहाने दो|
Every day should be started with a determination to lookout for people needing help,and if we do not get a 'Thank You',never mind.Let us smile on,and do our next bit of help-work more heartily than ever.

काश वो मोति से लम्हे,
सहेज कर रख पाते हम सदा के लिए,
बात-बात पर तुम्हारा फूलों सा हँसना,
आँखों में तुम्हारी तारों सी झिलमिलाहट,
न जाने कैसे हो जाती थी,तुम्हे हमारे आने की आहट,
चुपके-चुपके 
तुम्हारी साँसें बहुत कुछ कह जातीं थी,साँसों से हमारी,
कोई भी राज़ राज़ न रहने दिया,कभी आँखों ने हमारी|

Thursday, February 4, 2010

Be openly happy in the joy of others.Be sincerely sympathetic in other's sorrow.This is the true joy.
When you miss your wish,expand your vision and rise above the wish.Surely you will end up getting more than what you had wished for.
ठान ले मन में गर,तो क्या नहीं कर सकता इंसान,
ज़मीन तो क्या,वो अपने हौंसलों से छू सकता है आसमान,
हर हार को अपनी,जीत में बदल सकता है वो,
हर शूल को हटाकर डगर से,चल सकता है वो,
सूझ-बूझ से अपनी,वैर को बदल सकता प्रेम में,
इस धरती की तस्वीर बदल सकता है वो|

Wednesday, February 3, 2010

Bad moments of life are as important as the good moments,nay,they are more important.You may be one of the losers but never lose your heart.The best thing you can do when you lose is to look victorious.This way you can turn losses into gains and make yourself more envious,than the winner.
स्वागत करो,बाहें फैलाकर हर नई सुबह का,
स्वगत करो,बाहें फैलाकर हर नए मौसम का,
स्वगत करो,बाहें फैलाकर पंछियों और बहारों का,
स्वागत करो,बाहें फैलाकर सूरज,चाँद,और तारों का|

Tuesday, February 2, 2010

याद कभी तो आती होगी,मेरी तुम्हे
पुकारतें होंगे,कभी तो साथ बिताये हुए लम्हे,
एक मीठी सी कसक,बादल जगाता होगा कड़ककर,
गुदगुदी सी कर जाती होगी,ठंडी पवन तुम्हे छूकर,
याद कभी तो आती होगी........
कहने को तो यह जीवन ,
सुख-दुःख का मेला है,
हर बशर इस भीड़ में,
बिलकुल अकेला है,
कोई गिले-शिकवे 
करने वालों के पास नहीं आता,
जीवन में सदा हँसते-हंसाते रहो,
दूसरों से प्यार पाने के लिए,
अपना प्यार सदा लुटाते रहो|

Monday, February 1, 2010

Do something for somebody,somewhere,
while jogging along life's road,
Help someone to carry his burden,
and lighter will grow your load.
 
Clicky Web Analytics