About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Saturday, January 30, 2010

जिसके पास कुछ नहीं  है,उसे 
अक्सर हँसते-हंसाते देखा,
 जिसके पास सब कुछ है,उसे
अक्सर बेवजह रोते देखा,
सागर के पास रहने वालों को,
अक्सर प्यासा देखा,
आँखों वालों को अक्सर लडखडाते देखा,
भगवान् तेरी बनाई हुई कठपुतलियों का,
नित नया तमाशा देखा|
पता नहीं क्यों,जीने के लिए
दिल को धड़कने  का बहाना चाहिए,
हकीक़त में बदले न बदले,
आँखों में एक स्वप्न सलोना चाहिए,
संगीत हो न हो जीवन में,
होठों पर कोई न कोई तराना होना चाहिए|
In order to achieve the goal of life,there is no alternative but to follow the righteous path."Be ye harmless like a dove,but wise as a serpent".

Friday, January 29, 2010

फूलों की सेज जैसी लगती है जिंदगी,
अगर हमसफ़र का साथ हो जीवन में,
तपती रेत सी बनकर चुभती है,जिंदगी 
अगर हमसफ़र का साथ न हो जीवन में,
जीने का सहारा,खुद हमसफ़र हो तो,
खुशियों की बरसात सी लगती है जिंदगी|
बेरुखी कभी-कभी कितना रुलाती है,
अपनों की,
बेरुखी कभी-कभी कितना सताती है,
अपनों की,
जीवन का एक नया रंग दिखाती है बेरुखी,
अपनों के नए चेहरे दिखाती है बेरुखी|
Love is a matter of profound tender feelings,of intensely warm sentiments and of refined sensibilities and attitudes.When it flows spontaneously,it is transformed into service,its quality being determined by the temprament of persons moved to feel for each other.
पतंगें तो डोर के साथ-साथ आसमानों 
में विचरण करतीं हैं,
इच्छाएँ बिन डोर के ही आसमानों 
को छूने का दम भरतीं हैं,
पतंग उड़ाने वाले वाले के हाथों में
उनकी लगाम होती है,
इच्छाएं तो बस बेलगाम ही उड़ा करती हैं|

Thursday, January 28, 2010

It is up to us whether we create a heaven by helping each other or a hell by thinking of ourselves only.

मुस्कराहट एक,दूरियां हज़ार कम करती है,
मुस्कराहट एक,कई दिलों को जोड़ती है,
मनमोहक हो यदि मुस्कराहट,दिल के फूल 
खिलाती है,
सच्ची हो यदि मुस्कराहट,गम न जाने कितने
हर  लेती है|

Wednesday, January 27, 2010

दर्पण कहना चाहता है,बहुत कुछ
तुझसे ऐ इंसान,
दर्पण झूठ नहीं कह पाता है,कभी
भेद नहीं रखता है,किसी से कभी,
जो जैसा होता है,वैसा ही
यह सच उससे कहता है,
तन का दाग,दिख जाता दर्पण में,
कोई दाग अगर हो मन में,यह उसको 
भी बताता है,
दर्पण झूठ नहीं कहता है.....

A man must have so much balance,so much wisdom that he can withstand all the onslaughts of life.

Tuesday, January 26, 2010

सपना बन कर पलते हैं,बच्चे 
माता-पिता की आँखों के,
अपना सारा जीवन समर्पित करते हैं,
माता-पिता बच्चों के लिए,
अधिकतर बच्चे,माता-पिता की 
भावनाओं का सम्मान नहीं करते,
करते-करते माता-पिता तो अपनी औलाद 
के लिए,मर जातें हैं,
और बच्चे अपने माता-पिता को कुछ पल 
सच्ची ख़ुशी के दे नहीं पाते हैं| 

Monday, January 25, 2010

काँटों से भरी हैं जीवन की राहें,
सार्थक जीवन जीना नहीं आसान,
कहीं बेशुमार उलझनें हैं,किसी के जीवन में 
तो कहीं जीवन बन चुका है,स्वंय एक उलझन,
दुखों और कठिनायों से गुज़रकर ही,
सीख पाता है,जीवन का सही अर्थ इंसान|

The ability to forgive and to love are the weapons that God has given us to enable us to live fully,bravely and meaningfully in this less than perfect world.

Sunday, January 24, 2010

पारस पत्थर को छूकर ज्यों,लोहा सोना बन जाता,
मामूली लोहे का कितना गुना मूल्य है बढ जाता,
ऐसे ही ज्ञान मनुष्य का आभूषण है बन जाता,
फिर ज्ञान जीवन को सही दिशा देकर,
मनुष्य के जीवन का लक्ष्य है बन जाता| 

Saturday, January 23, 2010


कभी-कभी एक पल बिताना मुश्किल हो जाता है,
और कभी पलों में बीत जातीं हैं सदियाँ,
पानी के एक कतरे को तरसतें हैं लोग,
और बेहिसाब पानी बहा ले जातीं हैं नदियाँ,
जहाँ दुखों और कठिनाइयों से जूझ रहे होतें हैंकुछ लोग,
और कहीं डेरा डाल  लेतीं हैं,खुशियाँ ही खुशियाँ|

Friday, January 22, 2010

A careless word may kindle strife,
A cruel word may wreck a life,
A bitter word may hate instil,
A brutal word may even kill,
A timely word may lessen stress,
A loving word may heal and bless.

रूह को जो सुकून दे;संगीत वही है,
वक़्त पर काम आ जाए,मीत वही है,
दिल के तार झनझना दे,प्रीत वही है,
जिए जो दूसरों के लिए,सच्चा इंसान वही है|

Thursday, January 21, 2010

तेरे लबों पर एक मुस्कान देखने के लिए,
न जाने अपने दिल पर कितने सितम किये हमने,
तेरी आँखों में ख़ुशी की झलक देखने के लिए,
अपने कितने सपने कुर्बान किये हमने,
खुदा से अपने लिए कभी कुछ माँगा नहीं,
बस सारी दुआएं आपके लिए मांगीं हैं हमने|

सच्चा धर्म दिखावे और आडम्बर का नाम नहीं है,बल्कि मानव-सेवा और त्याग-भावना द्वारा दीन-दुखियों के आंसू पोछने और प्यार बांटने का नाम है|

अरमानों की किश्ती को,
हौसले और हिम्मत की पतवार से खेते रहो,
सदा आनंद से जीने के लिए,
दूसरों को अपना प्यार और अपनापन देते रहो,
जो कुछ दिया है,ऊपरवाले ने,
उसे उसकी कृपा का प्रसाद मानकर ग्रहण करते रहो|

Wednesday, January 20, 2010

Nature has given you a face,but you have to provide the expression.Be careful when you express,because your every expression will leave an impression.

जिंदगी धन और सत्ता के संचय का नाम नहीं बल्कि आशीर्वादों के मोतियों को एकत्र करने का नाम है|

जीवन में कुछ ऐसे लोग भी मिलतें हैं,
जिनसे कुछ ऐसा सम्बन्ध हो जाता है,
लाख चाहने पर भी जो तोड़ा नहीं जाता है,
कहने को तो ,
हर आने वाला चला जाता है,
पर कुछ जानेवाले,एक गहरी याद
दिल में छोड़ जातें हैं|
Friendship is like relation between hand and eyes.When the hand gets hurt,the eye cries and when the eye cries the hand wipes its tears.

 
Clicky Web Analytics