About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Monday, January 4, 2010

Mind can be our best friend and by nurturing good thoughts,become an architect of our noble character and destiny.

निष्काम होकर नित्य परिश्रम करनेवालों की गोद में उत्सुक होकर सफलता विराजती है|
बांटने से कभी कम नहीं होता प्यार,
काश,कहीं मिलतीं खुशियाँ उधार,
सींचना पड़ता है उन्हें,भीतर से अपने
रंग भरके अनेक,सपनों में अपने
संगी-साथी और अपने साथ छोड़ने लगतें है,सब
हम बेवजह परेशान और उदास रहने लगतें हैं,जब
यदि, दूर करना चाहो,तुम अपने दुःख-दर्द और गम,
सदा हँसते-हंसाते रहो,दूसरों  में प्रेम बांटे रहो
बन जाएगी तुम्हारी,जिंदगी खुद एक सरगम|
Eyes are a wonderful gift given to human beings by God.It enables us to see the beautiful colours of life.

Sunday, January 3, 2010

तुम्हारे आ जाने पर,हर
लम्हा गुनगुनाने लगता है,
बगिया के फूलों पर बैठा,हर
भंवरा भी गाने लगता है ,
न जाने हर कली पर,कौनसा
जादू छाने लगता है,
तुम्हारे आने पर,हवाओं में
खुशबू का ख़ुमार सा लहराने लगता है|


जुदाई बहुत दुखदाई होती है,
चैन,दिल का करार सब छीन लेतीहै,दिल को चूर-चूर करती   है ,
दूरी अपनों से,मुश्किल जीना कर देती है,
जुदाई अपनों से चैन से मरनें भी कहाँ देती है|



समझ के भी न समझे हम कभी,
इस निष्ठुर दुनिया का चलन,
हंसने वाले का हँसना न भाए,
रोनेवाले के आंसू पोंछ न पाए,
बेरुखी ने इन दुनियावालों की,जीने न दिया,
दिल में हसरतों के फूलों को कभी,खिलने न दिया|
Wisdom is never a part of the curriculum of any management schools or institution,but can only be learnt on the job as one goes through life in its many shades.

Saturday, January 2, 2010

जिस प्रभु ने बनायाहै तुझे,
इंसान उससे तो डर ,
किसी का दिल दुखाना बेवजह बुरा है,
किसी मासूम की जान लेना उससे भी बुरा है,
देखकर उन जानवरों की आँखों में ,
मौत का डर,
लगा कुछ पल के लिए जैसे,
जिंदगी गई हो ठहर|

रात और दिन का हर पहर ,
बीत रहा है धीरे-धीरे,
जीवन का हर लम्हा,
बीत रहा है धीरे-धीरे
इंतज़ार तुम्हारा असहनीय 
हो चला है धीरे-धीरे
नींद पलकों से कोसों दूर जा चुकी,
कबकी धीर-धीरे
आँखें बरस-बरस कर थक चुकीं,
अब तो धीरे-धीरे|

Peace is sought as much by the rich as the poor.The poor need food and shelter for peace and the rich need peace despite having food and shelter.This is the paradox faced by almost everyone.

आसमान के रंग अनेक हैं,
कभी हलके हैं,तो कभी गहरे हो जातें हैं,
मनुष्य जीवन से भी गहरा लगाव है इन रंगों का,
खुशियों के रंग चटक,और ग़मों के रंग हलके लगने लगतें हैं,
अक्सर,हकीक़त के रंग बेरंग,और सपने सुनहरे लगनें  लगतें हैं|
अपने लिए तो सभी जीते हैं,दूसरों के लिए भी जीकर देखें|अपनी क्षमतानुसार निर्धन,अपाहिज और असहायों की सहायता करें|

Friday, January 1, 2010

नए वर्ष में आओ,कुछ नए प्रण करें,
खुशियों के दीप जलाएं हर दिल में,
और दूसरों के ग़म हम कम करें,
फूलों के रंग और खुशबू से महकाएं तन-मन को,
अच्छे कर्मों से,संवारें अपने और सबके जीवन को,
हर रिश्ते को मज़बूत बनाएं,प्यार से अपने,
गिले-शिकवों को दूर हटाएं,जीवन से अपने|

Thursday, December 31, 2009

Happy New Year!
आज नववर्ष फिर आया है,अपने साथ स्वर्णिम किरणें लेकर,
वे सब आशाएं हैं,जो करवटें लेती हैं,हर दिल में
उनको पा लेने की खातिर,करना होगा 
हमें कर्म निरंतर,
सत्य,संकल्प,निष्ठां लेकर,आज नववर्ष फिर आया है.......

There is no path as steep as that of fame,no labour so hard as the pursuit of excellence.

फूल प्रकृति की उदारता का दान है|उसके सूंघने से हृदय पवित्र होता है,मेधा शक्ति बढती है और मस्तिष्क तेज़ होता है|

Wednesday, December 30, 2009

Truly happy people are independent of the situation and circumstances around them as they understand that it is not the situation and circumstances that create our state of mind.It is the other way round,our state of mind creates the environment and the situation and circumstances around us.

कहाँ है वो सूरज,जो रौशन 
सारा जहाँ करता था,
कहाँ है वो चंदा की चांदनी
जो शीतल करती थी मन को,

तारे भी नज़र नहीं आते,
जो सारे जहाँ को जगमग करते थे,
शायद,तुम्हारे साथ होने पर ये दिखते हैं सब,
तुम नहीं होते,तो ये भी छुप जातें हैं सब|

Always look to the good side of men and matters.Even if you come across people who are rude to you,feel that God has provided you with an opportunity for strengthening your mind through their behavior.

God created both good and evil for us to learn.From the good we learn to be good and from the evil we learn to be free from evil.

तन्हाईयाँ बहुत रुलाती हैं,जब 
अपने,अपने होकर भी अपने नहीं रहते,
हकीक़त शूल की तरह चुभती है,जब 
आँखों के सपने,सपने नहीं रहते,
कोई क्या करे,
जब साथ होकर भी,कोई साथ नहीं देता,
जब किस्मत साथ न हो,
तो अपना साया भी पास होकर,पास नहीं होता|

Tuesday, December 29, 2009


भावनाएं हर पल अपना रूप बदल रहीं हैं,
कभी प्रसन्न करती हैं,
तो कभी स्वंय से ही छल कर रहीं हैं,
कभी सीमाओं में बांधना चाहतीं हैं,मन को 
कभी चंचल होकर मस्ती करने लगती हैं,
कभी किसी के प्यार में विवश होकर,
अंखियों को आंसूओं में डुबोने लगतीं हैं,
 नादानी में फंसकर,कभी भावनाएं खुद में  खोने लगती हैं| 

Monday, December 28, 2009

न जाने किस निर्मोही ने बनाई होगी 
रीत,बेटियों के ससुराल जाने की,
बाबुल का अंगना और माँ का 
आँचल सूना कर जाने की,
अपने दिल का टुकड़ा दूसरों को सौंपना 
आसान नहीं होता,
अपनी पाली-पोसी बेटी से बिछुड़ना एक,
बनवास से कम नहीं होता|



 
Clicky Web Analytics