About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Wednesday, December 30, 2009

Truly happy people are independent of the situation and circumstances around them as they understand that it is not the situation and circumstances that create our state of mind.It is the other way round,our state of mind creates the environment and the situation and circumstances around us.

कहाँ है वो सूरज,जो रौशन 
सारा जहाँ करता था,
कहाँ है वो चंदा की चांदनी
जो शीतल करती थी मन को,

तारे भी नज़र नहीं आते,
जो सारे जहाँ को जगमग करते थे,
शायद,तुम्हारे साथ होने पर ये दिखते हैं सब,
तुम नहीं होते,तो ये भी छुप जातें हैं सब|

Always look to the good side of men and matters.Even if you come across people who are rude to you,feel that God has provided you with an opportunity for strengthening your mind through their behavior.

God created both good and evil for us to learn.From the good we learn to be good and from the evil we learn to be free from evil.

तन्हाईयाँ बहुत रुलाती हैं,जब 
अपने,अपने होकर भी अपने नहीं रहते,
हकीक़त शूल की तरह चुभती है,जब 
आँखों के सपने,सपने नहीं रहते,
कोई क्या करे,
जब साथ होकर भी,कोई साथ नहीं देता,
जब किस्मत साथ न हो,
तो अपना साया भी पास होकर,पास नहीं होता|

Tuesday, December 29, 2009


भावनाएं हर पल अपना रूप बदल रहीं हैं,
कभी प्रसन्न करती हैं,
तो कभी स्वंय से ही छल कर रहीं हैं,
कभी सीमाओं में बांधना चाहतीं हैं,मन को 
कभी चंचल होकर मस्ती करने लगती हैं,
कभी किसी के प्यार में विवश होकर,
अंखियों को आंसूओं में डुबोने लगतीं हैं,
 नादानी में फंसकर,कभी भावनाएं खुद में  खोने लगती हैं| 

Monday, December 28, 2009

न जाने किस निर्मोही ने बनाई होगी 
रीत,बेटियों के ससुराल जाने की,
बाबुल का अंगना और माँ का 
आँचल सूना कर जाने की,
अपने दिल का टुकड़ा दूसरों को सौंपना 
आसान नहीं होता,
अपनी पाली-पोसी बेटी से बिछुड़ना एक,
बनवास से कम नहीं होता|




Good humour,Laughter,Rest,Happiness.These replenish health and bring long life.The happy person has the gift to improve the environment wherever they live.

लहरों का समुन्द्र  में अठखेलियाँ खाना,
मस्ती से उठना और गिरना, उनका 
समुन्द्र के पानी से उत्पन्न होकर,
समुन्द्र के पानी में समां जाना,
दीवाना करने लगता है,अंदाज़ उनका,
लहरों का समुन्द्र........

जिनके हौसले बुलंद होते होते हैं,
बाधाएं कुछ नहीं बिगाड़ सकतीं उनका,
हर मुश्किल पीछे हटने लगती है,
देकर उन्हें आगे बढने का रास्ता,
परिश्रमी और संयम रखने वालों का,
मंजिलें खुद स्वागत करती हैं,
दिल खोलकर और बाहें फैलाकर|

Learn to have faith in the Almighty and thereby develop faith in yourself.Faith is a fortress that dispels all worry and keeps one calm,contented and happy.One does not need to look elsewhere in search of happiness.

Sunday, December 27, 2009

When we sincerely expect to succeed,we do.We can change our script of life by changing our thoughts and becoming the person we want to be.

बेबसी उसकी छू गयी मन को,
बेबसी कुर्सी से न उठ पाने की,
बेबसी चल न पाने की,
बेबसी एक अपाहिज कहलाने की,
परन्तु,
उसने हार न मानी कभी जिंदगी से,
कठोर बना कर मन को अपने,
आंसूओं को रोककर आँखों में,
दुखों को बहुत पीछे छोड़ दिया उसने|

Let the face that smiles be yours because the world is a mirror.When you smile and put love in your heart,you see and feel it reflected all around you.

मंदिर से आती हुई,
घंटियों की ध्वनि अलौकिक है,
पावन कर दिया उसने तन-मन को,
उस स्वर्गिक घंटियों की नाद में
ऊपरवाले का कोई पैगाम है,
यदि हम उसे अपने मन-मस्तिष्क में उतार पायें,
तो,शायद अपना और दूसरों का जीवन संवार पायें|

Life is priceless;it is like a diamond,the price of which is assessed differently by different people.

Saturday, December 26, 2009

दोस्ती करने वाले तो लाखों देखे,पर
निभाने वाला,कोई नहीं
हंसने वाले तो बहुत देखे,पर दूसरों
के चेहरे पर मुस्कराहट लानेवाला कोई नहीं,
अपने जीवन में,खुशियों के रंग भरते लाखों देखे,
परन्तु दूसरों के सपने सजाने वाला कोई नहीं,
रिश्तों में हमदर्दी जताते तो बहुत देखे,पर
सही मायने में अपना कोई नहीं|
Avoid words that hurt others.It can embarrass the other person.If necessary include something positive while criticizing.

काश किसी से कह पाते,
जो दिल में है हमारे
इक साथ तुम्हारा चाहा था,
बस दिल ने हमारे
तुम्हारे इंतज़ार में,अनगिनत पल 
बिताएं हैं,दिल ने हमारे
तुम्हें याद करके,आंसू बहुत बहाए 
हैं ,नादान दिल ने हमारे|

The key to happiness and a peaceful mind is to accept the fact,vent out your feelings quickly and think practically.

People who are honest to themselves get further in life.

Friday, December 25, 2009

न जाने कौन सी दुनिया में छुप जाते हैं,
लोग यहाँ से जानेवाले,
न देते हैं,अपना पता,न ठिकाना,
कोई कहाँ भेजे उनको पत्र और पैगाम,
यादें ही उनकी,बनाकर जीने का सहारा,
करना होगा,जीवन भर गुज़ारा|

Thursday, December 24, 2009

धन से जुटा लिए,बहुत से भोग-विलास 
के साधन,मनुष्य ने अपने लिए 
धन से भोजन तो जुटा लिया,परन्तु 
भूख कहाँ खरीद पाया,मनुष्य अपने लिए
धन से जल तो भर कर रख लिया,पर
प्यास कहाँ ला पाया,मनुष्य अपने लिए,
धन से महल-चौबारे तो खड़े कर लिए,लेकिन
चैन-अमन और शान्ति कहाँ खरीद पाया,मनुष्य अपने लिए|

नवजात शिशु के जन्म पर उसके माता-पिता उसके प्रथम रूदन का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं,यह पवित्र रूदन संसार के किसी भी मधुर संगीत से मधुर होता है|

The only preparation for tomorrow is the right use of today.

 
Clicky Web Analytics