About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Sunday, November 15, 2009

I've learned that no matter I care;some people just don't care back.But that's most important....because the care I share brings me joy.

Saturday, November 14, 2009

फलों से लदे हुए,
उनके बोझ से झुके पेड़ से पूछा,
किसी ने,क्या तुम्हे
झुकने की मिली है सजा,
पेड़ विनम्रता से बोला,
तुम क्या जानो ,
जीवन में ,झुक के चलने 
में,क्या है मज़ा|
Fools and fanatics are always certain of themselves,but wise people are full of doubts.

जिंदगी बन सकती है एक सरगम,
उसे गीत की तरह गुनगुनाकर तो देखो,
जिंदगी मुस्कुरा सकती है फूलों की तरह,
हृदय में कोमलता ला कर तो देखो,
हरियाली होगी हर ओर तुम्हारे,
बहारें ही बहारें होंगीं ,हर तरफ 
कभी दूसरों के काम आकर तो देखो|



Friday, November 13, 2009

विकट परिस्थितियों में भी मनुष्य को कभी हताश या निराश नहीं होना चाहिए और ईश्वर पर आस्था रखते हुए पुरषार्थ करना चाहिए |

Charity is the most important tool for spiritual evolution.

जब हमारा व्यक्तित्व अत्यधिक जटिल हो जाता है तो उसके अनेकों टुकड़े हो जातें हैं|हमारे जीवन में यह जटिलता गलत सामाजिक मूल्यों और अवधारणाओं के कारण आती है|

Wednesday, November 11, 2009

चलो कुछ तो मन हल्का हो गया,
कह कर मन की बात तुमसे,
न जाने कब से ढो रहे थे ,
बोझ तुम्हारी नासमझी का,
तुम्हारे लबों पर देखने को एक मुस्कान,
कितनी खुशियों के पल गँवाए है ,हमने
तुम्हारी खातिर,हमने रौंदे हैं सपने कितने|

You are a loser in life,if you often  ruin the happiness of others.

कभी-कभी सरिता के तट तक आकर भी ,
पंछी प्यासा लौटा जाए,
जैसे कोई सोई पीर जग जाए,
और बुझी हुई आग फिर जग जाए,
होली हो अरमानों की,और नैनों के 
नील सरोवर में,आँसू के कमल मुस्काये|

Tuesday, November 10, 2009

Learn from your past,keep it in mind for future,make your present happy,being happy.

फूलों की तरह ,होती है मनुष्य की काया 
वो धूप से कुम्हलाने लगते हैं,
और मनुष्य संकटों और कठिनाईयों से,
इसके विपरीत,जहां 
रंग-बिरंगें फूल मन को भातें है,
वहीँ कई इंसान अपने-अपने रंग दिखाकर,
दूसरों के मन को बहुत दुखातें हैं,
भगवान बुद्धि देना उन्हें,
जो दूसरों को अकारण सतातें हैं|

Monday, November 9, 2009

What is success all about?Success is the ability to be happy and make others happy,the ability to love and be loved,to remain in peaceful harmony with yourself,with those around you and with God's cosmic laws.

Sunday, November 8, 2009

सपने तो पलने चाहिए ,
आँखों में सदा,
प्रेम के फूल तो खिलने चाहिए,
दिलों में सदा,
मिठास मुहब्बत की रहनी चाहिए,
रिश्तों में सदा,
जोश और उमंग की रवानी होनी चाहिए,
जीवन में सदा|

Saturday, November 7, 2009

दो दिलों को जो जोड़ दे,
प्रीत वही है,
दिल कि बात जो समझे,
सच्चा मीत वही है,
दिल के तार जो बजा दे,
संगीत वही है,
रिश्तों कि डोर थामे रहो कस के 
दुनियादारी निभाने कि रीत यही है |

Whoever you are,wherever you may live,whatever circumstances you are in,you have to remember that adversities,trials and tribulations make you a fine person.

Friday, November 6, 2009


मैं मूर्ख सा इंसान,तुझको मैं न सका पहचान,
मेरी समझ में कुछ न आये,तू कैसे बंसी बजाये,
     ग्वालों संग गैयाँ चराए कभी
     गोपिन संग रास रचाए कभी
     बंसी कि तान सुनाये कभी
     गीता का ज्ञान कराये कभी
मैं फिर भी न सका जान,कान्हा तू ही है भगवान्,
मेरी कुछ समझ न आये,तू कैसे बंसी बजाये|

The good moments are many.Meeting lovely people,giving a helping hand to unfortunate ones,make somebody smile and when elderly people say "God bless you"with love.

We should consult three things in all our actions-justice,honesty and utility.

Thursday, November 5, 2009


आँसू होते है,खामोशी की जुबां,
वो तो बिन कुछ कहे ही ,
सब कुछ कर देते हैं बयान,
गम हो ख़ुशी,
खुद-ब-खुद छलक जातें हैं,
आँसू दर्दे-दिल का हिस्सा बन जाते हैं,
न वक़्त देखते हैं,न जगह,
बस निकल जाया करते हैं|

दुःख कभी-कभी औषधि का काम करता है|

सूर्य की किरणें,
हर कली ,हर फूल,हर जीव को     
नव-जीवन प्रदान करती हैं,
अपने तेज़ से,
रौशन सारा जहां करती हैं,
पृथ्वी का हर प्राणी ,
बेसब्री से इंतज़ार करता है,
सूर्य के उगने का,
तम को इंतज़ार रहता है,
उजाले में बदलने का|




Wednesday, November 4, 2009

Calmness and tolerance act like air-conditioning in a room,they increase man's efficiency.

न जाने तुम हमसे क्यों नज़रें चुराते रहे,
न जाने तुम हमसे क्यों दूर जाते रहे,
एक हम हैं ,की दुनिया सारी भूलकर,
बस तुम्हे मन ही मन चाहते रहे|

There is so much inside that there is no limit.But we always run outside to find happiness.

 
Clicky Web Analytics