About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Monday, June 8, 2009

ऐ बादल ,गरज के ,बरस के
भिगो दे ,धरती का तन मन
दूर करदे ,भीषण गर्मी से ,
मचा हाहाकार तू ,
हर जीव जंतु कर रहा ,
त्राहि -त्राहि ,
वर्षा की बूंदे बन कर
बरसा दे अपनी कृपा तू ।

Sunday, June 7, 2009

When making your choice in life,do not neglect to live.
जिन अपनों के लिए दिन रात सोचते हैं हम।
गर उनका थोड़ा सा प्यार मिल जाए
तो हर किसी की ज़िन्दगी संवर जाए,
हर ख्वाब जो देख रही होती हैं आँखें,
कुछ पल मेंहकीक़त बन जाए।
Happiness depends on ourselves.

Friday, June 5, 2009

Minds are like parachutes ,they function only when they are open.
कोई रोक नहीं सकता ,
फूलों को खिलने से,
कोई नहीं रोक सकता,
हवा को चलने से,
कोई कैसे रोक सकता है ,
सूरज की किरणों को,
धूप बन के बिखरने को,
चंदा की चांदनी को ,
शीतलता प्रदान करने को,
कोई नहीं रोक सकता ,
प्रकृति के रंगों में ,बरसती
ईश्वर की कृपा को।

Thursday, June 4, 2009

Kindness is the golden chain by which society is bound together.
दिल चाहता है,
उड़ जाऊं तुम्हारे संग नील गगन में,
दिल चाहता है,
भीगूँ संग तुम्हारे हर सावन में,
दिल चाहता है,
बीते जीवन का हर लम्हा तुम्हारे साथ में।

Wednesday, June 3, 2009

The best way to get out of an argument is to avoid it.
You can discover more about a person in an hour of play than a year of conversation.
Take care to get what you like or you will be forced to like what you get.
After climbing a great hill,one only finds that there are many more hills to climb.
सोते जागते ,बस याद तुम्हे करते रहे,
बिछुड़कर तुमसे हम ,
तुम्हारे ही ग़म में जलते रहे,
इस रेगिस्तान जैसी दुनिया में,
बेसुध होकर ,दर्द अपना भुलाकर
हम तपती रेत पर ,
नंगे पाँव ही चुपचाप चलते रहे।

Tuesday, June 2, 2009

कोई संशय नहीं रहता ,तुमसे
मिलने के बाद,
ज़िन्दगी का हर पल खिल उठता है,
तुमसे मिलने के बाद,
कुदरत का हर नज़ारा फिर से हंसने लगता है,
तुमसे मिलने के बाद,
हमारी खुशियों को एक नया सहारा मिल जाता है,
तुमसे मिलने के बाद।

To ensure good health;eat lightly,breathe deeply,live moderately,cultivate cheerfulness,and maintain an interest in life.
A happy heart comes first,then the happy face.

Monday, June 1, 2009

दुआओं ने तेरी ,सम्हाला है
अब तक हमे
प्यार ने तेरे ,जीना सिखाया है
अब तक हमे
हौंसलों ने तेरे,दिल को सदा
समझाया है ,
डूबती हुई कश्ती को हमारी सदा ,
पार लगाया है।
A friend is someone who knows every thing about you,yet still loves you.

Sunday, May 31, 2009

तेरे प्यार को याद करके ,हम
रोये कितना ,
हमे खुद भी खबर नहीं,
आखों से कितने सपने ,
खोये हमने ,
हमे खुद भी खबर नहीं,
इम्तिहान देने होंगे ,कितने
पाने को तुझे ,
या खुदा,हमें अब सब्र नहीं.
There is no grief which time does not lessen and soften.
कभी कुछ पल के लिए,ख़ुद से दूर होकर,
किसी गरीब के झोंपडे में झाँककर देखो,
थोड़ा सा दर्द, उसके हिस्से का तुम,
अपने दिल से महसूस करके देखो,
उसकी बेबस आंखों से ,कुछ आंसू ,
कुछ देर के लिए ,चुराकर तो देखो,
कभी सच्चे दिल से ,किसी जरूरतमंद ,
के ,तुमकाम आकर तो देखो।
Knowledge is power.

Saturday, May 30, 2009

न जाने कब तक ,नारी चुप रहकर,
दुनिया के दुःख सहती रहेगी ,
बेमानी कुप्रथाओं का बोझ ,
काँधे पर अपने ढोतीरहेगी,
पहचान अपनी खोकर ,सदा
दूसरों के लिए कबतक जियेगी।
Nature is the art of God.
If you do not respect yourself,no one else would.
 
Clicky Web Analytics