About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Monday, May 25, 2009

Poetry is an echo,asking a shadow to dance.
Always do right,this will gratify some people and astonish the rest.
तेज़ आंधियां उड़ाकर ले जाती हैं,
गरीबों के सर से छत उनके,
दर्द तो पहले से ही होते हैं
बहुत ज़िन्दगी में उनके,
दे जाती हैं ,आंधियां उन्हें
रोने का एक नया बहाना।
In the absence of love,there is nothing worth fighting for.
आँखें बंद करूँ तो, सपने तेरे आते हैं,
प्यार बिन सूना है जीवन ,
आकर हमे समझाते हैं,
आते जाते लम्हे तेरी ,
यादें छोड़ जाते हैं।
There are times when silence has the loudest voice.

Sunday, May 24, 2009

मुस्कुराते रहना सदा,
हमारे पास रहो या दूर ,
दिल की बगिया में सदा,
फूल खुशियों के खिलाना ज़रूर,
हवाओं का रुख
बदलना होगा तुम्हें ,
बुलंद कर अपने हौसले,
टकराना होगा हर मुश्किल से तुम्हे.
Take time before time takes you.
Always be nice to people on your way up ,because you will meet them on your way down.

तुम्हारे दिल के करीब हूँ ,
ढूँढना चाहो ,तो पास अपने पाओगे,
आरजू है ,दूर तुमसे कभी न जाएं हम,
तुम्हारे साये की तरह,संग रहे सदा हम।

क्षणभंगुर होकर भी ,पानी का
बुलबुला देता ,बहुत सा ज्ञान,
आपाधापी में जीवन की ,असली
मूल्यों को भूल गया इंसान,
तेरे मेरे में लगा रहा,मोह माया
में फंसा रहा ,जैसे आँखें मूंदकर ,
प्रकृति के सुंदर रूप से होकर अनजान।
Turn your face to the sun and the shadows fall behind you.
He who cannot change the very fabric of his thoughts,will never be able to change reality.

Saturday, May 23, 2009

किसी का दर्द ,महसूस होते ही ,
बरसने लगते हैं ये नैन ,
कभी कभी ,मन की बात ,
को कह नहीं पाते ये नैन,
लाख समझाते हैं,फिर भी,
कहाँ मानते हैं ,ये नैन,
शायद,कभी कभी मजबूर ,
और बेबस हो जाते हैं ये बाँवरे नैन।

Friday, May 22, 2009

मायाजाल में फंसकर ,अपने इंसान होने लगता है विकल,
याद आते है प्रभु उसे ,जब कष्ट ही कष्ट नज़र आते हैं सकल,
हर ओर से होकर निराश,वो रहने लगता है परेशान
कोई रास्ता दिखाए,
बेचैन होकर तड़पने लगता है,राह से भटका हुआ इंसान।

Thursday, May 21, 2009

It is rare to be born as a human being,
It is still more rare to be born without
any deformity,
even if you are born without any deformity
It is rare to acquire knowledge and education
Even if one could acquire knowledge and
education
It is still rare to do offerings and tapas
But for one who does offerings and tapas
The doors of heaven open to greet him.
ये रिश्ते ,ऐसे हैं जो,
छूटकर भी,छूटते नहीं
कुछ बन्धन ऐसे हैं जो ,
टूटकर भी टूटते नहीं,
तुम को दिल का हाल,बता सकते अगर,
तो यूँ लिखकर बयां करते नहीं,
अपनी ,हर खुशी तेरी आंखों में,
बेवफा,हम ढूँढा करते नहीं।

Wednesday, May 20, 2009

ALL THE WEALTH ,POWER AND BEAUTY IS ONLY IN THE MIND.
माँ के आँचल में ,
अपने बच्चों के लिए ,
होती है ममता बेहिसाब,
जैसे आसमान के तारों का,
असंभव है रखना हिसाब,
फूलों की महक ,जैसे
बहने लगती है हवाओं में,
सूरज की रोशनी,चंदा की चांदनी,
जैसे बस जाती है फिज़ाओं में।
बादल ने पूछा ,
धूप से झुलसी हुई धरती से ,
क्या बरस के तुझे ,
ठंडक पहुंचाऊं मैं ,
धरती ने हंसकर कहा,
तपना है मेरा जूनून ,
और बरसना तेरा जूनून।

Monday, May 18, 2009

चांदनी गुनगुनाने लगती है,
शहनाइयाँ बजने लगती हैं,
सुन के आहट,तेरे आने की
तू कभी न सोचना ,
हमसे दूर जाने की।

Sunday, May 17, 2009

जब भी होते हैं ,हम उदास ,
रंग बिरंगे फूल भी फीके से लगते हैं,
मन को खुश नहीं कर पाती
चहचहाती हुई चिड़ियाँ भी ,
बेरंग सा लगता है ,इन्द्रधनुष
और कुदरत का हर नज़ारा भी।
काँटों भरी है ,राहें ज़िन्दगी की ,
सार्थक जीवन ,जीना नहीं आसान ,
ठोकर खाकर ,दुःख पाकर ही ,
सीख पाता ,यह बात हर इंसान।

Saturday, May 16, 2009

Keep the lamp of knowledge burning by adding the oil of love,honesty and sincerity.
कहते सुना ,है बहुत लोगों को हमने ,
काश,ये न होता ,कोई और होता तो,
शायद तस्वीर बदल जाती ,
हमारी ज़िन्दगी की,
वे नासमझ ,क्यों नहीं समझते,
कोई और नहीं ,हम ख़ुद ही
बदल सकते हैं ,
रेखाएं अपनी ज़िन्दगी की।
 
Clicky Web Analytics