About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Saturday, April 25, 2009

प्रकृति के हैं रूप अनेक,
जल झरनों ,तालाबों का करता है जीवन संचार,
उफान आने पर,यही मचा देता है हाहाकार,
हवा,हौले-हौले बह कर देती है सुकून,
कभी आंधी बनकर,छीन लेती सुकून, वैसे ही
सज्जन इंसान करता है सबका कल्याण,
लेकिन कभी -कभी वह बन जाता है,शैतान
दरिंदा ,बनकर उजाड़ देता है कई आशिआं ।
A day without love and laughter , is a day without life.
Never set a goal without attaching a timeline to it.
कभी बाँध कर नहीं रख पाओगे ,मेरे मन को तुम,
लाख पहरे बिठाने की कोशिश करते रहो तुम,
रोक न सकेगी ,इसे कोई भी दरो-दीवार ,
प्रयत्न करके देखलो चाहे तुम हज़ार,
हवा के झोंके की निकल जायेगा ,बिन देखे रात या दिन ,
सीमा लांघकर कोई भी ,जा सकता है किसी ओर ,
अंतहीन है इसकी उड़ान ,जिसका नहीं कोई छोर ।

Friday, April 24, 2009

Live as if ,you will die tomorrow;Learn as if ,you will live forever.

Thursday, April 23, 2009

Be not afraid of life,believe that life is worth living,and your belief will create the fact.
There is nothing permanent expect change.
बांटने से कभी कम नहीं होता प्यार,
काश ,मिलतीं कहीं खुशियाँ उधार,
सींचना पड़ता है,उन्हें भीतर से अपने ,
दूर होने लगते हैं,संगी साथी सभी,
हम बेवजह रहने लगते हैं उदास,जब
अपना साया भी साथ छोड़ने लगता है तब,
यदि दूर करने चाहो,तुम अपने गम,
सदा हँसते-हंसाते रहो,
ज़िन्दगी तुम्हारी बन जाएगी एक सरगम।
मुस्कराहट लबों पर आती है ,पर अक्सर रुला के जाती है,
दिल के पास से ,जब भी तेरी यादों की हवा गुजर जाती,है
हर पल सोचती हूँ ,क्या करूँ ,कैसे याद आऊँ तुझे,
ज़िन्दगी की राह में, चले दोनों साथ थे ,
तुम्हे मंजिल मिल गई,रह गई मैं बीच राह में।

तमन्ना है इस दिल की, मरने से पहले कुछ कर जाएं हम ,
जीते जी कोई याद हमे करे न करे ,लेकिन चाहत है बस इतनी,
कोई दो आंसू तो बहाए कब्र पर हमारी ,जब भी निकले हमारा दम ।

We first make our habits,and then our habits make us.
Happiness does not depend upon , who you are or what you have,it depends solely upon what you think.
We judge ourselves by what we feel capable of doing,while others judge us by what we have already done.

Wednesday, April 22, 2009

समझ के भी न समझे ,कभी हम तुम्हे,
मांगे थे तुमसे ,प्यार के दो लम्हे ,
मुस्कुराहटें बांटी है ,सदा,
चाहतों ने हमारी ,
तुम्हारी बेरुखी ने कभी ,
हमारी हसरतों के फूल न खिलने दिए,
दिल की बगिया में हमारी।

Tuesday, April 21, 2009

See opportunity in difficulty and not difficulty in opportunity.
Every unpleasant experience is a package which hides a wealth of wisdom and strength.
ठान ले मन में ,गर ,तो क्या नहीं कर सकता इंसान
ज़मीन तो क्या ,हौंसलों से अपने वो छू सकता है आसमान
हार को अपनी ,जीत में बदल सकता है वो,
हर शूल को डगर से हटा कर चल सकता है वो,
सूझ -बूझ से वैर को बदल कर प्रेम में ,
इस धरती की शक्ल-सूरत बदल सकता है वो।

Monday, April 20, 2009

किसी न किसी बन्धन ने बाँध रखा है ,हर आदमी को
बचपन से लेकर ,बुढापे तक
जीवन को भी ,और मृत्यु को भी ,
शायद, मरने पर ही छूट पाता है ,
रिश्तों के जाल से, मुक्त हो पाता है,
जीवन के जंजाल से ।
नियम पूर्वक चलता चक्र प्रकृति का,
आती बदल -बदल कर ऋतुएं सारी ,
सूरज और चाँद भी छुप जाते ,
खेलकर अपनी -अपनी पारी ,
दिन के शुरू होने पर ,करने लगते सब काम ,
रात होने पर ,सो जाती ये दुनिया सारी ।

Sunday, April 19, 2009

There is no substitute for hardwork.
Sometimes a smile can be like a drop of water in a desert.
To love abundantly,is to live abundantly
And to love forever,is to live forever.

Saturday, April 18, 2009

कहने को तो ,जीवन सुख-दुःख का मेला है ,
पर हर इंसान यहाँ बिल्कुल अकेला है ,
सब गिले शिकवे करने वालों से दूर भागते हैं
इस लिए हम हँसते रहे ,और सबको हँसाना चाहा ,
दोस्त ,तेरी मुहब्बत के सिवा हमने कुछ न पाना चाहा ।
प्रभु ,आपने मुझे जो भी दिया है ,
मैंने उसे प्रसन्न होकर स्वीकार किया है ,
आप तो सदा कृपा बरसाते रहे अपनी,
मैं ही अज्ञानी हूँ ,जो हरक्षण भूल जाती हूँ ,
क्षणभंगुर जीवन कहानी अपनी ।
छोटी सी तकलीफ से मन हो जाता है व्यथित ,
हरि कृपा मानकर ,
सुखों की तरह तुम ,सदा दुखों का भी करो स्वगत ।
 
Clicky Web Analytics