About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Sunday, April 12, 2009

बेरहम वक़्त का मज़ाक तो देखो,
हम अपने जज़्बात दबा पाये,
ही हम आपसे कुछ कह पाए,
रेत की तरह फिसलते हुए हर लम्हे ,को चुपचाप
लब सीकर देखते रहे,और ज़ार ज़ार रोते रहे.
स्वागत करो बाहें फैलाकर हर नई सुबह का ,
स्वागत करो बाहें फैलाकर हर नए मौसम का ,
स्वगत करो,पंछियों और बहारों का,
स्वगत करो,सूरज ,चाँद ,तारों का.
दीप खुशियों के यूहीं जलाते रहना तुम,
मुस्कराहट अपनी यूहीं लुटातें रहना तुम,
हमसे दूर रहो ,या पास हमारे रहो तुम
हृदय में हर किसी के यूहीं फूल खिलाते रहना तुम.
Anyone can become angry-that is very easy,but to be angry with the right person,to the right degree,at the right time,for the right purpose,and in the right way is not easy.
ज़िन्दगी उम्र का दौर ही सही,
ज़िन्दगी रिश्तों का जाल ही सही,सच तो यह है
ज़िन्दगी कागज़ कि एक नाव है, जाने कब बह जाए
जिंदगी का क्या भरोसा,
यह एक पल हंसाये,तो एक पल रुलाए .
Teacher;Tarun you have failed in English.
Tarun;How me failed?? unpossible.!!
सुख-दुःख के घुंघरू तो जीवन में बजते ही रहेंगे ,
हर परिस्थिति ,में शांत रहकर ही हम निकल
पाएँगे अपनी मुश्किलों से ,
दूर होंगी उलझने मन की,
फुहारें बरसेंगी ,महक उठेगा जग सारा सुंदरफूलों
की खुशबू से

Saturday, April 11, 2009

Laughing is medicine for the soul .
ईंट पत्थर के सब मंदिरों के ऊपर हृदय का मंदिर है |
मनुष्य का व्यवहार वह दर्पण है जिसमे उसका मन दिखाई देता है|
A friend adds humor,fascination and beauty to life.
A strong disciplined mind,which anyone can cultivate through daily practice,can achieve miracles.
लगता है,भीगी पलकें तुम्हारी...
हमसे बहुत कुछ कहना चाहती हैं,
शायद, संग हमारे दिल का तराना गा कर ,
तन्हाई अपनी दूर करना चाहती हैं.
कर्मों के फल,से बच सका है कोई,
लाख बुने मन में कपट जाल कोई,
कोई भी चतुराई काम आती है,
जब लाठी प्रभु की पढ़ जाती है,
जितनी शीघ्र हम उस परम शक्ति को पहचान लें ,
हरी की इच्छा को को जान लें ,
ये संसार तो रैन बसेरा है.
यहाँ कुछ नहीं मेरा है,यदि ,
हम दूसरों से पहले अपनी सुध लें
हर ले को अपने संवार लें,
प्रण कर ले यदि हम अपने मन में
बेफिक्र हो जी सकेंगे हर जनम में|

Friday, April 10, 2009

ऐतबार तुम पर,ख़ुद से भी ज़्यादा कर बैठे,
हम समझे हम तुम्हारे प्रेम में क्या कर बैठे
खो कर अपने दिल का सुकून ,
हम तो जैसे दीवाने बन बैठे |
Prayer is one of the ways by which you can cultivate greater inner strength.
हर फूल को जैसे एक दिन मुरझा जाना है,
हर इंसान को जैसे दुनिया छोड़कर जाना है,
हर चिंगारी को एक दिन राख बन जाना है,
सुन ज़रा,ऐ खुदा के बन्दे,लाया क्या था साथ
जो तुम्हे
यहाँ से साथ लेकर जाना है |
पतझड़ ने प्रकृति को एक नया रूप दिया है,
पेड़ और पौधों को एक नया स्वरुप दिया है,
कहने को तो पतझड़ है ,पर, हर ओर
हरा -भरा सुन्दरता से भरा सावन सा कर दिया है.

Thursday, April 9, 2009

पल...|


बीत गए जो पल, हम याद करके उन्हें अक्सर होते हैं विकल,
कभी आशंकित होने लगते हैं, सोचकर आने वाले पल,
ज़िन्दगी सार्थक हो जाए हमारी , यदि हम जी सकें
आज के पल......
चिंता में डूबकर बीते हुए पलों की,
हम खो दें अपने वर्त्तमान पल....|
वृद्ध व्यक्ति जो झुक कर चलता है,
वह धरती में क्या खोजता चलता है?
उसका जो यौवन रुपी रत्न गया है,
उसे ही खोजता है,
की शायद धरती पर गिरा हुआ हो|
कांच का कटोरा , नेत्रों का जल , मोती और मन,
यह एक बार टूटने पर, पहले जैसे नही रहते.
अतः पहले ही सावधानी बरतनी चाहिए|
रफ्तार थम जाए ज़िन्दगी की,
डोर कसकर थामे रखो ,अपने मन के रथ की,
आश्रित होकर दूसरों पर,
व्यथित होने दो मन को ,
दुनिया का केवल हँसना ही काम है,
जीवन अपना सौंपकर उस प्रभु को एक बार ,
फ़िर सोचो क्या अंजाम है|

Try this cocktail ...;Humanity,Humility,Wit,Generosity and above all,Gratitude... this is our most direct line to God and the angels.
Our life may be long or it may be short,but it surely would be an absolute waste ,if we have failed to befriend happiness.

Wednesday, April 8, 2009

शूल से लगते हैं ये पलछिन् तुम्हारे बिना,
जैसे हर खुशी अधूरी सी है तुम्हारे बिना,
तन्हाइयों से भरा है जीवन तुम्हारे बिना,
सागर की लहरें भी उदास सी हैं तुम्हारे बिना,
मेरे कदम उठते हैं चलते है तुम्हारे बिना|
 
Clicky Web Analytics