About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Wednesday, July 6, 2011

Circumstances don't make a man,they reveal him.

Tuesday, July 5, 2011

बड़ी मधुर लगती है,
रुनझुन पायलों की,
तान बांसुरी की,
आहट वर्षा की बूंदों की,
सोंधी-सोंधी खुशबू मिटटी की,
सरसराहट पत्तों की,
बोली पपीहे की,
और,
चुपके-चुपके तुम्हारा, मेरे सपनों में आने की|

Monday, July 4, 2011

ईर्ष्या करनेवाले का सबसे बड़ा शत्रु उसकी ईर्ष्या ही है|दूसरे शत्रु उसका अहित करने से रह भी जाएं,परन्तु ईर्ष्या उसे हानि पहुंचा के ही रहती है|

Sunday, July 3, 2011

We,infinitesimal fractions of God's vast creation,begin to consider ourselves to be the fulcrum upon which the world rotares!This is the work of ego,and this is the cause of pain.

Saturday, July 2, 2011

Our happiness depends on our ability to make others happy.

Friday, July 1, 2011

जीने को तो सभी जीते हैं,
अपनी तरह से,
अपनी-अपनी जिंदगी,
पर कभी दूसरों के लिए,
जीकर देखो,
अपनी अनमोल ज़िन्दगी,
कुछ अलग ही मजा है,
जीने में,प्रेम और शान्ति से,
स्वाभिमान और आत्मविश्वास से,
जब हर पल निकले प्रभु का नाम मुख से,
और उसकी अनगिनत कृपा के लिए,धन्यवाद हर सांस से|

Thursday, June 30, 2011

प्रार्थना का अर्थ है-अपने मन को एक धरा में प्रवाहित करना|

Tuesday, June 28, 2011

There was a time when parents expected nothing from their clildren,but obedience,
but nowadays,parents can expect anything from their children,but obedience.

Monday, June 27, 2011

इंसान परिस्थितियों का कीड़ा है,पर अज्ञानवश वह कभी-कभी परिस्थितियों को ही कीड़ा समझने की भूल कर बैठता है|

Sunday, June 26, 2011

लेकर तूलिका हाथ में,
मेघ रंगने लगे आसमान,
ठंडी हवाएं बहने लगी,
वर्षा की नन्ही बूंदों की,
रिझाने लगी,मनमोहक मुस्कान,
पेड़-पौधे,झूमने लगे,
पक्षी,कीट-पतंगे,को जैसे मिला एक नया जहां,
इस खुशनुमा माहौल के जादू का ऐसा है नशा,
 कि नाचने-गाने को,मजबूर हो गया इंसान|

Saturday, June 25, 2011

Love and Death are unexpected guests,when they will come,no one knows,but they do the same work.One takes the heart,the other takes its beats.

Friday, June 24, 2011

जो दूसरों पर उपकार जताने का इच्छुक है,वह द्वार खटखटाता है|जिसके हृदय में प्रेम है,उसके लिए द्वार खुले हैं|

Thursday, June 23, 2011

फूलों को देख खुश होता है,मन
फूलों के श्रृंगार से खिल उठता है,तन
फूल खिलकर देते हैं,आनंद अपार
इनकी खुशबू से महक उठता है,सकल संसार
फूलों का होता सुंदर,रंग-रूप
मानो,इनको देखकर खिलती है धूप|





Wednesday, June 22, 2011

There is no feeling as comforting and consoling than knowing that you next to the one you love.

Tuesday, June 21, 2011

यदि आप जीवन का उसी रूप में आनंद लेना चाहतें हैं,जिस रूप में वह आतीं हैं,यदि आप हर उस जगह पर खुशियों की किरणें फैला देना चाहतें हैं,जहाँ आप जातें हैं,तो कभी उन चीज़ों को पाने की कोशिश मत करो,जो आप चाहते हो|बस आप उन चीज़ों को चाहने की कोशिश करो जो आपके पास हैं|

Monday, June 20, 2011

We take life for granted and we are indifferent to the mystery of life.The soul of enlightened living is not to be indiffert to the message of life........Learn to flow with life.

Sunday, June 19, 2011

मनुष्य का व्यक्तित्व उसकी मन:सिथति का प्रतिबिम्ब है|

Saturday, June 18, 2011

Anger is never without reason,but seldom with a right one.

Friday, June 17, 2011

न वो किसी को समझ सकी,
न कोई उसे समझ सका,
जैसे वह सबसे दूर रही,
वैसे ही सब उससे दूर रहे,
सूरज,चाँद और तारों से भी,
उसकी जैसे कोई पहचान न थी,
ऐसे लगता था,
वो तो,बहती हवा से भी अनजान ही थी,
कैसी बदनसीबी थी उसकी,
इंसान होकर भी,
उसका मन कितना कठोर हो चुका था,
प्रेम का अर्थ,उसे कब का बिसर चुका था|
If your eyes are positive,you will like all the people in the world,but if your tongue is positive all the people in the world will like you.

Thursday, June 16, 2011

संतोष की धूप इच्छाओं की छाया से कई गुना बेहतर है|

Wednesday, June 15, 2011

Unfortunate are the ones,who cannot give others-a smile,a kind word to cheer the ear,their attention and some happiness.

Tuesday, June 14, 2011

आपके प्यार ने,
हमें बहुत से सपने हैं दिखाए,
बहुत से अरमान हैं जगाए,
आपके प्यार ने,
दिया है इस नादान दिल को 
ढेर सा सुकून,
आपका प्यार ही बन गया है,
हमारे जीने का सहारा,
सलाम है,आपके प्यार को
जिसने हर सुख-दुःख में साथ देकर,
संवारा है,जीवन हमारा|

Monday, June 13, 2011

मन और प्राण दोनों का आपस में गहरा सम्बन्ध है|जैसे-जैसे हमारा साँसों पर नियंत्रण बनता जाता है,वैसे-वैसे हमारे मन की एकाग्रता में भी  वृधि होती जाती है|

Sunday, June 12, 2011

Never break four things in life-Trust,relation,promise and somebody's heart,because when they break,they don't make noise but it pains a lot.
 
Clicky Web Analytics