About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Thursday, February 10, 2011

Short as life is,we make it still shorter by the careless waste of time.

Wednesday, February 9, 2011

जीवन की संध्या होने को है,
न लोभ गया,न तृष्णा गई,
अब तो जागो,ऐ इंसान 
तभी तो होगी एक भोर नई,
मोह-माया ने ऐसा अपना ज़ाल बिछाया,
चाहकर भी,कोई इसमें फंसने से खुद को रोक न पाया,
संगी-साथी पास हैं,जो अब तक तेरे,
होगें दूर सभी,जब घेरेंगीं तुझे मौत की लहरें|

Tuesday, February 8, 2011

I keep six honest serving men
(They taught me all I knew)
Their names are What and Why and When
And How and Where and Who.
There are many things of which a wise man may wish to be ignorant.
हर नई सुबह का करो स्वागत,
बाहें अपनी फैलाकर,
उगते सूरज का करो स्वागत,
बाहें अपनी फैलाकर,
चारों ओर फैली धूप का करो स्वागत,
बाहें अपनी फैलाकर,
माटी से आती सौंधी खुशबू का करो स्वागत,
बाहें अपनी फैलाकर,
चारो ओर फैली हरियाली का करो स्वागत,
बाहें अपनी फैलाकर,
उस पालनहारे का हर पल मानो एहसान,
जिसने तुम्हे कृतार्थ किया,अपनी कृपा बरसाकर|

Monday, February 7, 2011

Fly up in the sky,
where, 
no-one can follow you thereby;
ask god, the key to success,
come back,work and access;
reach the heights,
by fulfilling responsibilities and taking your rights;
if any hurdles you face,
don't worry,
try again with a little slower pace!!





A failure is a man who has blundered,but is not able to cash in on the experience.

Sunday, February 6, 2011

मुस्कराहट तुम्हारी कुछ कह रही है,
हमसे,
आँखें तुम्हारी कुछ कह रही हैं,
हमसे,
होंठ तुम्हारे खामोश हैं तो क्या,
पायल तुम्हारी,कुछ कह रही है,छम से|
The amount of good luck coming your way depends on your willingness to act.

Saturday, February 5, 2011

Do not follow where the path may lead,Go instead where there is no path and leave a trail.
आसमान के रंग हज़ार,
कुछ हलके,कुछ गहरे,
जीवन के पल हज़ार,
कुछ ख़ुशी के,कुछ गम के,
तुम पास रहो या दूर,
बीता है,
हर लम्हा बस तुम्हे याद करके|

Friday, February 4, 2011

There is no cure for birth and death save to enjoy the interval.
चाहे तन से हारे हो तुम,
मन से कभी न हारना,
अब तक जीए हो खुद के लिए,
अब औरों का जीवन भी संवारना,
अपना पेट भरना तो बड़ी बात नहीं,
किसी भूखे को खिलाओ तो बात है,
भाग रहे,अपने कामों के लिए कब से,
किसी जरूरतमंद के काम आ पाओ,तो बात है|

Thursday, February 3, 2011

Meditation is a way to reach the inner nature and experience the divine.

Wednesday, February 2, 2011

रिश्तों को समझना नहीं आसान,
कभी देतें हैं,सुकून
तो कभी ले आतें हैं तूफ़ान,
अपनी हर ख़ुशी रिश्तों से जोड़ कर हम,
सोचतें हैं,शायद दूर होगें हमारे रंजो-गम,
परन्तु,जब छटते हैं,बादल संशय के,
हम पाते हैं,धुंआ ही धुंआ आसपास मन के|

Tuesday, February 1, 2011

Two most important things needed to be happy in life are-peace of mind and contentment of the heart.

Monday, January 31, 2011

Maturity is the ability to make a decision and stand by it.

Sunday, January 30, 2011

Don't be embarrassed of your values and beliefs.They form your identity.If you think there is something wrong with them,try to change them.Just pretending otherwise is not going to help.

Saturday, January 29, 2011

न जाने ऐसा क्यों लग रहा है मुझे,
जैसे कोई नई ख़ुशी,शीघ्र ही
अंगना उतरेगी मेरे,
जैसे किसी दूसरी दुनिया से,
आती हुई,सुरीली बांसुरी 
कानों में रस घोलेगी मेरे,
हे प्रभु,अपनी कृपा की छत्रछाया में,
सदा रखना मुझे,
जैसे अब तक यत्न से सम्हाला है,आपने,
आगे भी संभालना मुझे|
पापी का मन सदा रोगी रहता है|

Friday, January 28, 2011

तपती हुई दोपहर में,उस
बाँवरे से भिखारी का दर-बदर भटकना,
दुखदाई था बहुत,उसका
बार-बार धरती पर अपने सर को पटकना,
शायद उसकी किस्मत उससे खफा हो गई थी,
तभी तो,
उसकी दशा इतनी दयनीय हो गई थी,
उसको देखकर मेरी मन भर आया,
चाहकर भी,ये तन उसके लिए कुछ न कर पाया,
न जाने क्यों,सोचती हूँ,उस बदनसीब के लिए जब-जब,
कचोटने लगता है मन,और भर आती ये अँखियाँ तब-तब|
उपकार,मृत्यु ,ईश्वर और सच्चे मित्र को कभी न भूलें|

Thursday, January 27, 2011

वाणी में संयम,अल्प निद्रा,अल्प आहार एंव एकांत में प्रभु सिमरन मनुष्य का सदा कल्याण ही करते हैं|
अग्नि,रोग,ऋण,पाप और नारी दुर्बल दिखने पर भी दुर्बल नहीं होते|
हौंसला है,तेरे प्यार का
विश्वास है,तेरे प्यार पर
हर उम्मीद टिकी है,तुमपर
क्यों न गर्व करें ,खुदपर|
 
Clicky Web Analytics