About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Friday, September 10, 2010

इस संसार का हर नन्हा बालक,
सूर्य की तरह,प्रकाश फैलाने आता है,
अपनी बंद मुठी में अपने भाग्य के साथ,
दूसरों के सुख-दुःख भी लेकर आता है,
प्रेम और पवित्र मन से,न जाने कितने बंधनों
में बंधता चला जाता है,
फिर अपनी सूझ-बूझ से,दुनिया में आगे बढता जाता है|

Age

Age is strictly a case of mind over matter.If you don't mind,it doesn't matter.

Thursday, September 9, 2010

जिसकी अभिलाषाएं नहीं मरतीं,वह मरकर भी भटकता है|अभिलाषाओं से मुक्ति ही प्रभु में विलय है|
The key to success is to learn to do something right and to do it right everytime.
बहुत सी बातें,जो हम खुद नहीं सीख पाते,
वो वक़्त सिखा देता है हमें,
बहुत से ऐसे चेहरे,जो लगा कर घूमते हैं,मुखौटे
उन्हें बेनकाब कर दिखाता है,वक़्त हमें,
हम रोना न भी चाहें,तो भी कभी-कभी
वक़्त रुला  देता है,हमें|

Wednesday, September 8, 2010

Most of us spend too much time in wishing for things we don't have and missing the things we do.
We should hope and work,but never hope more than you work.
सावन ने दी है,सुहानी सी दस्तक
ठंडी हवाएं बल खाने लगीं,
फूल खिलकर,मौसम को महकाने लगे,
भँवरे मस्त होकर,बागों में मंडराने लगे,
दिल में,तुम्हारी यादों के तार झनझनाने लगे,
आसमानों में,इन्द्रधनुष अपने रंगों से प्रेम के तीर चलाने लगे,
परिंदे अपने घोंसलों से बाहर आकर,
प्रकृति की अनुपम छटा का लुत्फ़ उठाने लगे|
Tears of joy are like the summer rain drops pierced by sunbeams.

Tuesday, September 7, 2010

टूटने मत दो,
किसी के सपनों को,
किसी गरीब के आत्मविश्वास को,
किसी अंधे-बेसहारा की लाठी को,
किसी के सम्मान और विश्वास को,
किसी नाजुख से रिश्ते की डोर को,
किसी के प्रेम से,भरे दिल को|
Life gets better as you get older........unless you are a banana.

Monday, September 6, 2010

लाख समझातें हैं,दिल को
पर कहाँ मानताहै,
आपकी बेरुखी को,हमारा 
दिल कहाँ पहचानता है,
हर कोशिश करतें हैं,खुश 
रखने और रहने की,पता 
नहीं कहाँ खता कर बैठते हैं,
हम खुद नहीं जानतें,
आपके चेहरे पर एक मुस्कराहट लाने को,
हमने न जाने कितने यत्न हैं किये,
लाख समझातें हैं दिल को......

Habits are to the soul what the veins and arteries to the blood,the courses in which it moves.

Sunday, September 5, 2010

दोस्ती कितना सुकून देती है,
मन को,
दोस्ती हर परेशानी दूर कर देती है,
जीवन की,
दोस्ती बहुत सी मुश्किलें आसान करती है,
दिल की,
दोस्ती की चमक के सामने फीकी है,झिलमिलाहट
चाँद-तारों की|
Shun idleness.It is the rust that attaches itself to the most brilliant metals.
सागर का किनारा हो,
और बस साथ तुम्हारा हो,
चंदा की शीतल चांदनी हो,
और  बस साथ तुम्हारा हो,
बूंदों की बरसती हो,ठंडी फुहार,
और बस मेरे हाथ में हाथ तुम्हारा हो....
We should avoid discussing our personal problems with others,because eighty percent don't care,rest of them are glad that you have them.

Saturday, September 4, 2010


सब शिकवे-शिकायतें उनसे थी,
सब रूठना -मानना उसका,उनसे था,
हंसी-ठिठोली,वोह अल्हड़पन 
सब छूट गया,
साँसें तो चलतीं हैं,अब भी
दिल तो धड़कता है,अब भी,
पर उनसे बिछुड़ते ही,उसे  ऐसे लगा 
जैसे कल-कल बहती नदी का पानी सूख गया|

Four innate sentiments dispose people to a universal moral sense.These are sympathy,fairness, self-control and duty.

Friday, September 3, 2010

निंदिया अंखियों में आने लगी,
सपने ने पहले से ही कर ली तैयारी,
बाँध लिए घुंघरू,
कुछ ले आये आंसू,
कुछ ने कर दी खुशियों की बरसात,
अंखियों में निंदिया आने लगी.......
पलकें भारी होने लगी,
तुम्हारी कही,अनकही बातें याद दिलाने को,
सपनों ने फिर से कर ली है तैयारी......
Hard work is the yeast,that raises the dough.
The world is round and the place which may seem like the end,may also be the beginning.

Thursday, September 2, 2010

सरल रहो,सहज रहो,
प्रसन्न रहो,
पहले तोलो,फिर बोलो,
प्रसन्न रहो,
पहले झुको,फिर झुकाओ
प्रसन्न रहो,
न खुद परेशान हो,न दूसरों को करो,
हर पल,प्रभु का नाम गुनगुनाते रहो,
सदा सुखी रहो|
Fear nothing! ...............Fear only to do wrong.

Wednesday, September 1, 2010

Mistakes

Do not brood over your past mistakes and failures as this will only fill your mind with grief ,regret and depression . Do not repeat them in the future.
 
Clicky Web Analytics