About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Monday, September 6, 2010

Habits are to the soul what the veins and arteries to the blood,the courses in which it moves.

Sunday, September 5, 2010

दोस्ती कितना सुकून देती है,
मन को,
दोस्ती हर परेशानी दूर कर देती है,
जीवन की,
दोस्ती बहुत सी मुश्किलें आसान करती है,
दिल की,
दोस्ती की चमक के सामने फीकी है,झिलमिलाहट
चाँद-तारों की|
Shun idleness.It is the rust that attaches itself to the most brilliant metals.
सागर का किनारा हो,
और बस साथ तुम्हारा हो,
चंदा की शीतल चांदनी हो,
और  बस साथ तुम्हारा हो,
बूंदों की बरसती हो,ठंडी फुहार,
और बस मेरे हाथ में हाथ तुम्हारा हो....
We should avoid discussing our personal problems with others,because eighty percent don't care,rest of them are glad that you have them.

Saturday, September 4, 2010


सब शिकवे-शिकायतें उनसे थी,
सब रूठना -मानना उसका,उनसे था,
हंसी-ठिठोली,वोह अल्हड़पन 
सब छूट गया,
साँसें तो चलतीं हैं,अब भी
दिल तो धड़कता है,अब भी,
पर उनसे बिछुड़ते ही,उसे  ऐसे लगा 
जैसे कल-कल बहती नदी का पानी सूख गया|

Four innate sentiments dispose people to a universal moral sense.These are sympathy,fairness, self-control and duty.

Friday, September 3, 2010

निंदिया अंखियों में आने लगी,
सपने ने पहले से ही कर ली तैयारी,
बाँध लिए घुंघरू,
कुछ ले आये आंसू,
कुछ ने कर दी खुशियों की बरसात,
अंखियों में निंदिया आने लगी.......
पलकें भारी होने लगी,
तुम्हारी कही,अनकही बातें याद दिलाने को,
सपनों ने फिर से कर ली है तैयारी......
Hard work is the yeast,that raises the dough.
The world is round and the place which may seem like the end,may also be the beginning.

Thursday, September 2, 2010

सरल रहो,सहज रहो,
प्रसन्न रहो,
पहले तोलो,फिर बोलो,
प्रसन्न रहो,
पहले झुको,फिर झुकाओ
प्रसन्न रहो,
न खुद परेशान हो,न दूसरों को करो,
हर पल,प्रभु का नाम गुनगुनाते रहो,
सदा सुखी रहो|
Fear nothing! ...............Fear only to do wrong.

Wednesday, September 1, 2010

Mistakes

Do not brood over your past mistakes and failures as this will only fill your mind with grief ,regret and depression . Do not repeat them in the future.

Tuesday, August 31, 2010

 न जाने कैसा भोलापन लिए  थी,
उसकी सूरत,
न जाने कैसा जादू कर रही थी,
उसकी सूरत,
अजीब  सी कशिश से परिपूर्ण थी,
उसकी सूरत,
बड़ी फुरसत से बनाई होगी,ऊपरवाले ने,
वो माटी की मूरत|
God gives every bird its food,but he does not throw it into its nest.
Knowledge is good and Power is good .But without a sense of understanding,both are perverted into instruments of social chaos and destruction.

Monday, August 30, 2010

रिश्तों का ताना-बाना है,
जकड़े हैं हम इंसान जिसमे,
बेड़ियाँ है,प्यार-मुहब्बत की,
बंधें हैं,हम इंसान जिसमें,
जीने का बहाना बन जाते हैं,
ये रिश्ते कभी-कभी,
जी का जंजाल लगने लगते हैं,
ये छल करने वाले रिश्ते कभी-कभी|
When you arise in the morning,think of what a precious privilege it is to be alive,to breathe,to think,to enjoy,to love.

Sunday, August 29, 2010

कभी तो ख़ुशी के मारे झूमने लगता है,
ये दिल,
कभी हालात से मजबूर होकर रोने लगता है,
ये दिल,
कभी किसी की अनकही बातें भी समझने लगता है,
ये दिल,
कभी किसी के पास होकर भी,उससे कोसों दूर होता है,
ये दिल,
कभी किसी से दूर होकर भी,उसके पास होता है ,ये दिल.
दिल की बातें दिल ही जाने,
हम तो बस इतना ही समझ पाएं है,
हर हाल में,हर जगह तुम्हें ही ढूँढता है हमारा,नादान दिल|
If you want your children to improve, let them overhear the nice things you say about them to others.

Saturday, August 28, 2010

If money is your hope for independence you will never have it.The only real security that a man will have in this world is a reserve of knowledge,experience and ability.

कभी देना हो रूह को सच्चा सुकून,तो 
देखो उगते हुए सूरज को,
फूल को खिलते हुए,
ओस की बूँद को पत्ते पर गिरते हुए,
पहाड़ों की बर्फ को पिघलते हुए,
मोर को पंख फैलाकर नाचते हुए,
किसी पपीहे को गाते हुए,
किसी को तुम्हारी वजह से मुस्कुराते हुए,
बादलों को मस्ती से बरसते हुए,
माँ का अपने कलेजे के टुकड़े को गले से लगाते हुए|

The whole world steps aside for the man who knows where he is going.
उस बच्चे की आँख में देखकर आंसू,
मन मेरा रोने लगा,
उसके जख्म से बहते लहू को देखकर,
मुझे कुछ होने लगा,
दुनिया वालों के सितम देखकर,
मेरे इंसानियत से विश्वास उठने लगा|

Friday, August 27, 2010


मस्तिष्क के हज़ारों नेत्र होतें हैं और हृदय का एक,परुन्तु प्रेम के समाप्त होते ही सम्पूर्ण जीवन का प्रकाश समाप्त हो जाता है|
 
Clicky Web Analytics