About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Saturday, August 14, 2010

अक्सर देखा है,
दुनिया रोते को और रुलाती है,
दुखियों,के दिल को और दुखाती है,
बदनसीबों को,उनकी बदनसीबी और याद दिलाती है,
दुनिया का क्या है,
ये तो हँसनेवालों को भी,हँसता हुआ कहाँ देख पाती है|
Life is full of twists and turns,
As everyone of us sometimes learns,
Never give up,no matter,if the pace becomes slow,
You will surely succeed with another blow.

Friday, August 13, 2010

सावन की आई है बयार,
बाग़ों में छाई है बहार,
बादलों का होने लगा शोर,
नाचने लगे,मस्त होकर मोर,
हिंडोले पड़ने लगे,गोरियाँ 
गाने लगी होकर,भावविभोर 
वर्षा की बूँदें,प्रीत का सन्देश लेकर आईं,
ठंडी हवाएं,पिया का सन्देश लेकर आईं,
सावन की आई है बयार....
Life is too short to be spent in fault finding.holding grudges or keeping memory of wrongs done to us.

Thursday, August 12, 2010

तुम्हारे प्रेम के कारण ही,
चल पाई है नाव जीवन की,
तुम्हारे विश्वास के बल पर ही,
चल पाई है नाव हमारे जीवन की,
तुमसे  अथाह सम्मान पाकर ही,
उमंग और उत्साह से चला पाएं हैं,
नाव अपने जीवन की|

The wise man makes complicated things simple,the unwise man makes simple things complicated.

Wednesday, August 11, 2010

उजाले कहाँ हैं,पूछते हैं
अंधेरों में घिरे हैं जो,
किनारे कहाँ हैं,पूछते है,
मझधार में फंसे हैं जो,
सपनों की दुनिया कहाँ हैं,पूछते हैं,
कड़वी हकीक़त से टकराकर बिखर चुकें हैं जो,
बहार कहाँ है,रोकर पूछता है,
पतझड़,सूना-सूना सा लगता है जो,
अक्सर,कोई अपना ढूँढता है,दिल
अजनबियों की दुनिया में,खो गया है जो|
No external thing can hurt you unless you give it the power to hurt.
एक व्यक्ति खुद को दुनिया का सबसे दुखी आदमी समझता था|उसने एक दिन परमात्मा से प्रार्थना की,'हे प्रभु,मेरे सिवाय दुनिया में सभी सुखी नज़र आतें हैं,तू मुझे इतना दुःख न दे की मैं सह न सकूं|एक कृपा कर,तू मुझे किसी और का दुःख दे दे|मेरा दुःख किसी और को दे दो|'रात में उसने एक स्वप्न देखा|एक कमरे में चारों ओर बहुत सी खूटियाँ लगीं थी|उस कमरे में जो भी आता उसकी पीठ पर दुखों की गठरी बंधी थी|सभी आकर अपनी दुखों की गठरी किसी खूँटी पर टांगते और बैठ जाते|उस व्यक्ति ने अपनी दुखों की गठरी भी वहां टांग दी| तभी वहां एक आवाज़ गूंजी,जिसे भी अपनी गठरी बदलनी हो बदल लो,चलो एक-एक गठरी उठा लो|सभी गठरियाँ उठाने दौड़े,पर सभी ने अपनी-अपनी गठरी उठाई,किसी दूसरे की गठरी को हाथ नहीं लगाया|उसी समय उस व्यक्ति की नींद टूट गयी,वह स्वप्न का आशय समझ गया|उसे समझ में आ गया की दुखी होने का कोई अर्थ नहीं है,दुनिया में हर कोई दुखी है|बेहतर है की दुखों से संघर्ष करके सुख की खोज की जाए|
The right way to live is to move forward and greet every experience-pleasant or painful with a grateful  heart.
Sympathy is a great healer.Keep on giving it to every sick person-also to every healthy one you meet!

Tuesday, August 10, 2010

दस्तक देता है,नसीब सबका
यह और बात है,
उसे सुने न सुने कोई,
कोई जब दिल दुखाता है किसी का,
अंतरात्मा  कचोटती है,उसकी जरूर,
अनसुनी कर दे वो,तो और बात है,
दुखों से छूट सकता दामन उसका,
यदि हर कोई सुखों में भी,
उस पालनहारे का सुमिरन कर पाए,तो क्या बात है|
Each day comes bearing its own gifts,we just have to untie the ribbons.

Monday, August 9, 2010

इंसानी रिश्तों का अजब सा मायाजाल देखा,
प्रेम-प्यार के नाम पर,हर तरफ छलावा देखा,
गिले-शिकवे एक दूसरे से करते,थकते नहीं लोग,
इंसान तो क्या,भगवान् के नाम पर भी ठगते हैं लोग,
न जाने क्यों,सुख-शान्ति भूलकर,
लड़ने-झगड़ने को तुला है हर इंसान,
मद और क्रोध के वश में होकर,भटक रहा हर इंसान|
To often we underestimate and misunderstand the power of touch,a smile,a kind word,a listening ear,an honest compliment,all of which have the potential to turn a life around.

Sunday, August 8, 2010

जग में,यदि संगीत न होता,
कोई किसी का मीत न होता,
प्यार का तराना,न कोई गीत होता,
यह तो एहसान है,सात सुरों का
की उसकी बदौलत है,
की यह दुनिया वीरान नहीं है,
जैसे प्रेम  नहीं जिसके हृदय में,
वो इंसान होते हुए भी,इंसान नहीं है|
One can rule the whole world,but only with 'Love'.

Saturday, August 7, 2010

हर ख़ुशी,चूमे कदम आपके,
सुख-शान्ति जीवन में बरसती रहे,
अपनों के प्यार की धूप खिली रहे,
आपके जन्मदिन के दिन पर,दुआ है हमारी,
ईश्वर का आशीर्वाद,आप पर सदा बना रहे|
While a man was polishing his new car,his 4 yrs old son picked a stone and scratched lines on the side of the car . In anger the man took the child's hand and hit it many times not realising he was using a wrench . At the hospital , the child lost all his fingers due to multiple fractures . When the child saw his father with painful eyes he asked "Dad when will my fingers grow back?" Man was so hurt and speechless .He went back to the car and kicked it many times . Devastated by his own actions sitting in the front of the looked at the scratches ,  child had written "LOVE YOU DAD". Next the man committed suicide .Anger and love has no limits !Always remember -Thing are to be used and people are t be loved , but the problem in todays's world is that ,people are used and things are to be loved.

Friday, August 6, 2010

Seeing yourself as you want to be is the key to personal growth.

Thursday, August 5, 2010

क्या कह दिया,
भंवरे ने कली से,चुपचाप वह खिल गई,
क्या कह दिया,
बादल ने चाँद से,बदली के पीछे जा छुपा,
क्या कहा,
तारों से,तुमने,जो तुम्हारे आते ही,
जीवन में हमारे बिछ गए,
क्या कहा,
तुम्हारी आँखों ने हमारी आँखों से,
जो वो पल भर में,आपकी दीवानी हो गईं|
The easiest way to find happiness is to quit complaining.
चाँद ने देकर अपनी शीतलता,
चाँद ने देकर अपनी रौशनी,
अँधेरी रात को जैसे जीवन दे दिया है,
हवाओं ने देकर,ठंडक,
मौसम को मस्ती से सरोबार कर दिया है,
फूलों ने खिलकर,उपवन को सुन्दरता से भर दिया है,
प्रभु ने हम सब पर अपनी कृपा बरसाकर,
हमारेजीवन को सार्थक कर दिया है|
Most people don't recognize opportunity,because it is usually disguised as hardwork.
Personality can open doors,but only Character can keep them open.
 
Clicky Web Analytics