About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Thursday, December 24, 2009

Try to do a good deed for others everyday.It will give you a great sense of peace.

फूलों की खुशबू ही नहीं,काँटों की चुभन भी है,
जिंदगी,
सुबह का उजाला ही नहीं,रात का अँधेरा भी है,
जिंदगी,
खुशियों का नगमा ही नहीं,ग़मों की ग़ज़ल भी है,

जिंदगी,
जवानी की बहार ही नहीं,बुडापे का पतझड़ भी है,
जिंदगी, 
अरमानों का आकाश ही नहीं,हकीक़त की ज़मीन भी है,
जिंदगी|

A smile is a universal language which is understood around the world.

Wednesday, December 23, 2009

Be ready to act beyond what your duties are and you will discover new talents in yourself.

Use what talents you possess;the woods would be very silent if no birds sang there except those that sang best.

People don't care how much you know,until they know how much you care.

काश,हम पंछी बन उड़ पाते,
कोई बन्धन न होता,न कोई मजबूरी,
न कोई रस्म,न कोई रिश्तों की डोरी,
दिल में बसी हर ख्वाहिश हो जाती पूरी,
काश हम पंछी बन उड़ पाते,
हर सपना पूरा हो जाता,
बोझिल पलों से छुटकारा मिल जाता,
आसमान,ही जीने का सहारा बन जाता|

A drop of sunshine and a drop of rain,mixed together makes a drop of beauty.A drop of beauty and a drop of joy,mixed together make a drop of hope.A drop of hope and a drop of love,mixed together makes parents.

Tuesday, December 22, 2009

जल कहो,नीर या पानी,
है हर रूप में सुखदाई,
प्यासे की प्यास हरता है,सींचकर 
पेड़-पौधों को नव-जीवन देता है,
बादल के रूप में बरसकर,धरती की
तपिश कम करता है,
बोझिल आँखों से बरसकर,मन का 
दुःख-दर्द मिटाता है,
तीर्थ जल बनकर,साधक के तन-मन को
पावन करता है,
जल कहो,नीर या........

There is no other solution to Man's progress,but the day's honest work,the day's honest decisions,the day's honest utterances and the day's good deed.

गुणवान होना और दूसरों के गुणों की प्रशंसा करनेवाला बहुत विरला होता है|
Committing mistakes is a part of human nature.A person's mistakes play a vital role in his success or failure.

Monday, December 21, 2009


बांवरा मन खुद अपनी चंचलता से है अनजान,
ऊंचाइयां इतनी छूनाचाहे,की नीचा लगने लगता आसमान,
समझ कर भी,न समझना चाहे,यह मन
कभी-कभी भूले हुए को भी,भुला न पाए 
तो कभी याद आने वाले,याद न आएं 
मन की माया,मन ही जाने 
कभी बेगाने लगते अपने,
तो कभी अपने बन जाएं बेगाने|

We forget the hard fact that all of us do have a limited life span and sooner or later death is a reality.That's why many of us don't care to find joy in small pleasures which life offers.

ऐसा प्रीत का सावन देखा,
तुम्हारी आँखों में,
जो टूट के बरसने को बेचैन है,
ऐसा भावनाओं का समुन्दर देखा,
तुम्हारे दिल में,
जो बहुत कुछ कहने को तरस रहा है,
मैं धन्य हूँ,देखकर वो असीमित प्रेम,
जो निरंतर तुम्हारी आँखों से बरस रहा है|

जब भी प्रकृति को कोई कार्य संपन्न करवाना होता है,तो वह एक प्रतिभा का निर्माण करती है|

Sunday, December 20, 2009

It is only through our actions,thoughts and attitude to others that we can hope to please God.

सूर्य भर लाता है,बहुत सा उजाला अपनी झोली में,
अन्धकार को मिटाने केलिए,
हवाएं भर लाती हैं,ताजगी के झोंके अपने दामन में,
सुस्ती और आलस्य मिटाने केलिए,
सुंदर पेड़-पौधे और फूल,अपने रंग-रूप और खुशबू से,
कोशिश बेजोड़ करते हैं ,धरती से कुरूपता मिटाने की,
ये धरती,स्वर्ग से भी सुंदर हो जाए ,यदि हम सब 
सच्चे मन से प्रण करें,अपने अवगुणों को मिटाने की|

Thy name is my healing,O my God,and remembrance of Thee is my remedy.Nearness to Thee is my hope,and love for Thee is my companion.Thy mercy to me is my healing,and my succor in both this world and the world to come.

तुम्हारा साथ क्या छूटा,
लगा जैसे धरती और आसमान 
दोनों तनहा हो गए,
चाँद छुप गया बादलों में,
और तारे कहीं खो गए,
तुम क्या गए,जिंदगी से हमारी,
हम तो जीते-जी एक बुत के समां हो गए|

Saturday, December 19, 2009

चाहत और फूलों का गहरा नाता होता है,
दोनों भरते हैं रंग जीवन में,
फूल और चाहत किसी की,
प्रफ्फुलित कर जाती,तन-मन को,
दोनों ही खिलकर ,महका देते,
खुशियों और प्रेम से,बगिया जीवन की|

Just as turbulent waters of different rivers,when they enter into an ocean,though ocean is full from all sides,remains calm and quiet;likewise,the human mind which is also an ocean of thoughts should also remain calm and quiet while receiving agreeable and disagreeable thoughts/communications.

Friday, December 18, 2009

मीठी तान बांसुरी के जैसी 
लगने लगेगी जिंदगी,
उसे प्रेम से बजाकर तो देखो,
सरगम के सुर सुनाई देंगे,
सुर दिल के दिल से मिलकर तो देखो,
इन्द्रधनुष के सप्त-रंग सा  रंगीन होगा जीवन,
सुख-दुःख की धूप-छाँव को प्रभु का प्रसाद मानकर देखो|

किसी की बहुत अधिक प्रंशंसा करना भी,उसे गुमराह करने के समां है|
We may forget what people said,or what they did,but we never forget how they made us feel.
 
Clicky Web Analytics