About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Wednesday, December 9, 2009

ठंडी हवा बहती है धीरे-धीरे,
ठंडी हवा कुछ कहती है,
कानों में धीरे-धीरे,
कितना सुकून देती है मन को,
ठंडक कितनी देती है तन को,
पूछा मैंने,रहती हो कहाँ?
इठलाती हुई बोली,
तुम जहाँ जाओगी,
मुझे वहाँ पाओगी|

Tuesday, December 8, 2009

Take off all your Envies,Jealousies,Unforgiveness,Selfishness and Fears.You will find problems in life are not so difficult as they seem to be.

जो परमात्मा को प्राप्त करना चाहता है,उसे चाहिए की वह अपने मन से अहंभाव को दूर रखे,तभी वह अपने उद्देश्य में सफल हो सकता है|

I've learned that two people can look at exactly the same thing and see something totally different.

दूरियां तुझसे कुछ इस कदर बढीं,
तनहा हो गए हम,और हमारे ख़्वाबों-ख्याल भी,
आँखें डूब गयीं,आंसूओं के समंदर में,
प्रेम की भावनाएं,उनसे जुड़े जज़्बात भी,
तुमसे दूर होकर न दिन का  पता,न रही खबर
रात के होने की,
अब तो एक ही गम सताता है,तुम्हारी याद और
कसक तुमसे दूर होने की|

Monday, December 7, 2009

Some people hear when we talk,friends listen when we talk,but good friends understand,what we don't even say.

हर लम्हा जो बीत गया,
उसको याद करते हुए,
गँवा देते हैं,आज के कितने 
अनमोल क्षण,
ऐसे ही आने वाले पलों की
चिंता में घुलकर दिन-रात,
हम भूल जातें हैं,जीना आज|

We should understand there are different types of people and different styles of their actions.If one person is very stubborn,the other should surrender and then later talk to him lovingly about it.If one is continuously stubborn,then part lovingly.

निरंतर परिश्रम करने वाले,अपने भाग्य को भी परास्त करने की हिम्मत रखते हैं|

If you feel someone is prejudiced against you,you should have love for that person.One day he will understand you and everything will become peaceful and blissful.

Sunday, December 6, 2009

गीत कोई ऐसा गुनगुनाओ,जो 
भुला दे दुनिया के रंजो-गम,
तराना कोई ऐसा सुनाओ,जो
हल्का कर दे,मन की उलझन,
फ़साना कोई ऐसा बताओ,जो
हमें दूर ले जाए,खुद अपनेआप से,
लगता है,न जाने क्यों कभी-कभी
छल कर गया,हर अपना चुप-चाप से|

किसी की दुआ न ले सको,कोई बात नहीं ,पर किसी को दुखी कर के बद्दुआ लेना,एक अभिशाप के समां है|

रफ़्तार थम न जाए जीवन की,
डोर कस कर थामे रखो,मन के रथ की,
आश्रित होकर दूसरों को,व्यथित न होने दो मन को,
फलता-फूलता देखकर औरों को,
इर्ष्या करना,दुनिया का काम है,
सौंप दो अपना जीवन ,प्रभु को
फिर न सोचो क्या,क्या अंजाम है|

The purpose of life is to be happy and make human life pleasant;the way to happiness is through compassion,benevolence,love and warm-heartedness.

Saturday, December 5, 2009

Wisdom is not always about knowing what to do,but more importantly,understanding about what not to do.

Music washes away from the soul the dust of everyday life.

तुम्हारे आने की आहट खुशबू ले आई,
अब तो मेरी हर सांस को तेरे आने का 
इंतज़ार है,
तेरा आना,बेशक कुछ पल के लिए ही सही,
मेरे दर्द का करार है|

Friday, December 4, 2009

Keep my heart open to kindness and love,and never let me forget that I have a friend above.

यादों ने तुम्हारी,आशिआना
समझ लिया है,हमारे दिल को,
ये अपना हर बीते हुए लम्हे की,
दास्ताँ सुनाया करती हैं इसको,
एक हम है,भूल कर खुद को,
जी रहें हैं,याद करते हुए बीते हुए पलों को|

Thursday, December 3, 2009

When birds can sing after a storm,why can't we?

जब मन बहुत प्रसन्न होता है,
लगता है,जैसे झूम रहा है 
गगन ख़ुशी से,नाच रही है धरती,
खुशियों ने बाँध रखे हैं ,घुंघरू 
और नाच रहें हैं ,छम-छम,
और बिन पंखों के उड़ रहें हैं हम|

No problem in life is insurmountable.Most of the problems exist in imagination only and are a result of an illusionary fear.You can resolve any problem,provided you maintain stability of mind.

समुद्र सा विशाल है यह जीवन,
लहरें अनगिनत अठखेलियाँ लेतीं हैं,
उठती है कोई लहर आशा की ,
तोकोई लहर निराशा की,
करवटें लेतीं हैं,
सुख-दुःख की लहरें बारी-बारी|




Wednesday, December 2, 2009

Everybody wants love and respect from others,so first learn to love and respect others.
लब तरसते रहे,
तुमसे कुछ कहने को सदा,
आँखें तरसतीं रहीं,
तुम्हें कुछ बताने को सदा,
दिल तरसता रहा,
तुम्हारा प्यार पाने को सदा,
मगर हालात कहते रहे,
खामोश रहने को सदा|

 
Clicky Web Analytics