About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Wednesday, December 2, 2009

Everybody wants love and respect from others,so first learn to love and respect others.
लब तरसते रहे,
तुमसे कुछ कहने को सदा,
आँखें तरसतीं रहीं,
तुम्हें कुछ बताने को सदा,
दिल तरसता रहा,
तुम्हारा प्यार पाने को सदा,
मगर हालात कहते रहे,
खामोश रहने को सदा|

Tuesday, December 1, 2009

The problem may not be with the other one as we always think,it could be very much within us!Confront yourself before complaining about others.

"A life need not be great to be beautiful;A beautiful life is the one which fulfills its mission in this world."
पेड़ की शाख से,किसी पत्ते का टूटना,
किसी के हाथ से ,किसी का हाथ छूटना,
दोनों जुदाई के ही दो  रूप हैं,
एक में तो,केवल साथ छूटता है,
दूजे में तो,दिल भी साथ टूटता है|

Success is not final,failure is not fatal,what counts is the courage to continue.


सम्हालकर रखना होगा,
हर कदम,जीवन की डगर पर,
कल क्या होगा,किसे है खबर,

एक छोटी सी गलती,एक नन्ही सी  भूल,
जीवनभर चुभ सकती है बनकर शूल,
एक कमज़ोर क्षण,एक टाला हुआ पल,
मुश्किलों के पहाड़,खड़ा कर सकता है कल,
सम्हालकर रखना होगा,
हर कदम,जीवन की डगर पर,
कल क्या होगा,किसे है खबर|

Monday, November 30, 2009

When flowers and thorns can survive together happily on one stem together,what about our tolerance to live with unpleasant and unfavourable things in life.

रंगहीन थे सपने हमारे,
रंग भर दिए,अनेक आपने
दिशाहीन था जीवन हमारा,
सुहाना मोड़ ,दे दिया आपने,
डगमगा रही थी,जब जीवन की कश्ती,
संभाला आपने,बन के सहारा,
तहे-दिल से शुक्रगुजार है आपके,
जिसने हमारा थाम के हाथ,हमारा जीवन है संवारा|
Like an ocean,we should be able to feel the vastness,depth and richness of our personality,and take out 'amrit'and 'navtatnas'during our lifetime.

रिश्ते कैसे उलझा देते है इन्सान को,
खुद से पनाह मांगने लगता है वो,
न निभा पाता है,न भाग पाता है 
रिश्तों से दूर कहीं वो,
न जी पाता है ,न मर पाता है 
बस रिश्तों के जंजाल में ,
घुट कर रह जाता वो,
न जिंदगी भर हंस पाता है,
न खुलकर रो ही पाता है वो,
न किसी से कुछ कह पाता है,
बस मन ही मन छटपटाता है वो|

Sunday, November 29, 2009

Yesterday is but a dream
Tomorrow is just a hope,a vision
But today well lived,makes
Every yesterday a dream of happiness
And every tomorrow a vision of hope.

Happiness comes from taking pride in one's work and recognizing its contribution to the society as a whole.

अक्सर जो चाहते हैं ,हम 
मिलता नहीं जमाने में 
अक्सर हासिल हो जाता है,हमे 
सरलता से जो जीवन में,
उसकी हमें दरकार नहीं होती,
सपना बन कर रहे ,जो आँखों में 
उसकी चाहत,हमें चैन की नींद सोने नहीं देती|

Be a tough minded optimist and 'will' yourself to see a silver lining in every cloud of sorrow.

Saturday, November 28, 2009

सुकून बहुत मिलता है ,
देखकर मुस्कान चेहरों पर,
ओस की नन्ही बूँदें,पत्तों पर,
फूलों का खिलना,बहार आनेपर,
अंधियारे का उजाले में लुप्त होना,
सूरज की सुनहरी किरणें पड़ने पर,
मेरे मन के हर कोने का प्रफुल्लित होना,
तुम्हारी  आँखों में अपने लिए प्रेम देखकर|

A 'meaning life'is one where you constantly add value to yourself and everyone around you.In other words,you do things which will make a difference to individuals,institutions and the country.

Friday, November 27, 2009

सरगम है बनी,
सात स्वरों के संगम से,
सप्ताह है बना,
सात दिनों के संगम से,
इन्द्रधनुष है सजा,
सात रंगों के संगम से,
चलो,इक दूजे से मिल कर सजाएं,
दिल का उपवन प्रेम और सिर्फ प्रेम से|

भक्ति और अभिमान का कभी मेल नहीं होता|

Thursday, November 26, 2009

Happiness does not happen to us,but it happens by us.
हाथ की लकीरों में समाये हैं
दोनों जहाँ,
भाग्य का हमारा लेखा-जोखा है
शायद वहां,
कर्म अच्छे-बुरे बताते हैं,
फितरत इंसान की,
हमें ग्रहण करनी होगी ,
सदा प्रसन्न रहने के लिए
कृपा भगवान् की|
सत्य का सबसे बड़ा मित्र समय है,और उसका सबसे बड़ा शत्रु पूर्वाग्रह है|

Wednesday, November 25, 2009

When we feel love and kindness towards others,it not only makes others feel loved and cared for,but it helps us also to develop inner happiness and peace.

खुद से जो वादा किया था,
सदा खुश रहने का ,
उसे अब तक निभाया है मैंने,
जितना प्रेम दूसरों बांटा है,
उससे बहुत अधिक पाया है मैंने,
प्रभु,नतमस्तक हूँ,आभारी रहूंगी सदा,
मुझ अज्ञानी को,
आपने,अपनी दुलार की छाया में दी है जगह|

Tuesday, November 24, 2009


Politeness costs nothing ,but it can change many rigid and foolish people who try to disturb our life.

 
Clicky Web Analytics