About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Thursday, November 26, 2009

Happiness does not happen to us,but it happens by us.
हाथ की लकीरों में समाये हैं
दोनों जहाँ,
भाग्य का हमारा लेखा-जोखा है
शायद वहां,
कर्म अच्छे-बुरे बताते हैं,
फितरत इंसान की,
हमें ग्रहण करनी होगी ,
सदा प्रसन्न रहने के लिए
कृपा भगवान् की|
सत्य का सबसे बड़ा मित्र समय है,और उसका सबसे बड़ा शत्रु पूर्वाग्रह है|

Wednesday, November 25, 2009

When we feel love and kindness towards others,it not only makes others feel loved and cared for,but it helps us also to develop inner happiness and peace.

खुद से जो वादा किया था,
सदा खुश रहने का ,
उसे अब तक निभाया है मैंने,
जितना प्रेम दूसरों बांटा है,
उससे बहुत अधिक पाया है मैंने,
प्रभु,नतमस्तक हूँ,आभारी रहूंगी सदा,
मुझ अज्ञानी को,
आपने,अपनी दुलार की छाया में दी है जगह|

Tuesday, November 24, 2009


Politeness costs nothing ,but it can change many rigid and foolish people who try to disturb our life.

Monday, November 23, 2009

वक़्त ने,साथ दिया होता तो शायद
निभा पाते तुम प्रीत हमारी,
आंसूओं के समुन्दर में यूं न
डूबती,शायद हर उम्मीद हमारी,
यूं तो जी रहें हैं,पर खोज रहें हैं,
अब तक ,
जिंदगी में कितने पल गुज़ारे ,या बीते हुए
पलों में कितनी जिंदगी गुज़री|
जो दूसरों के धन,बुद्धि,पराक्रम,विद्या और आदर-सत्कार से ईर्षा करते हैं,वो सदा दुखी हैं| 
Sometimes it is a great pleasure to do things,which others say you cannot do.

Sunday, November 22, 2009

Happiness is simply about saying a heartfelt'yes'to all of life;to more positive emotions,to more engagement,to more meaning and purpose,to more caring relationships.
The most difficult thing in life is to live a simple life.
जिंदगी देती है अवसर  बहुत इंसान को,
इंसान बनने के,
कोई क्या करे,जब इंसान खुद न चाहे ,
इंसान बनने को,
जानवर और इंसान में  फर्क बहुत कम है,
इंसान ये क्यों नहीं समझता,
यह सोच के,कभी-कभी आँखें हो जाती नम हैं|


Saturday, November 21, 2009

संतुष्ट मन वाले के लिए सभी दिशाएँ सुखमयी हैं,जैसे जूता पहनने वाले को कंकड़-कांटे आदि से दुःख नहीं होता|

जिस देह से श्रम नहीं होता,पसीना नहीं निकलता,सौन्दर्य उस देह को छोड़ देता है|

You should not only be content but grateful too for what God has given you and where it has helped you to arrive.However, you should have enough discontentment to keep you from stagnating where you have arrived.Within the cosy cup of contentment there should be the simmering tea of discontentment.

Forgiveness is a balm to soothe the mind that is full of hatred and aversion.

हमने अपनी खुशियाँ बांटी हैं तुमसे,
गम नहीं,
हमने अपने दिल में खिले हुए फूलों की मिठास बांटी हैं,
उदासी नहीं,
होठों पे  मुस्कान ,खिली रहे सदा ,ये चाहा पर
तुम्हारे लिए,
तुमने भी तो ,सजाया है अपने दिल का गुलशन 
हमारे लिए|

Flowers give happiness,love them.

Friday, November 20, 2009

साजे-दिल छेड़कर,हमारे संग गाओ तुम,
सुन्दर बहारों को देख,संग हमारे गुनगुनाओ तुम,
हमारे जीने की वजह तुम हो,आरज़ू है इस दिल की,
अपने हर गम को भूलकर,संग तुम्हारे ,इन फिजाओ,
इन हवाओं में,खुशबू बनकर बिखर जाएं हम-तुम|
It is our awareness of our relations that determines our behaviour.

Thursday, November 19, 2009

असफलता न तोड़ पाए मनोबल हमारा 
हौंसलों को बुलंद रखना होगा  सदा,
मंजिल पाने के लिए,रास्ते के पत्थर 
पीड़ा नहीं ,हिम्मत देंगे सदा,
जो कुछ है अपने पास ,उसे यदि 
कम न समझे हम,
हर सुख प्राप्त होगा,अगर बुराइयों से 
लड़ पाएं हम |

The setting sun conveys the message that a fresh bright morning is about to begin.

मनुष्य का जीवन परसेवा के लिए है|

Monday, November 16, 2009

Try this cocktail;humanity,humility,wit,generosity and above all,gratitude-our most direct line to God and the angels.If we take the time,no matter how crazily busy and troubled we feel,we can still find something to be thankful for.

जो तुम कह सके ,उसे तो हम सह सके 
जैसे-तैसे,
पर जो,तुम्हारे लब न कह पाए ,
पर आँखें करती रहीं बयान,
वो बातें तो अब तक शूल सी चुभकर,
बन चुकी हैं,आहों के अंतहीन तूफ़ान|

 
Clicky Web Analytics