About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Friday, September 11, 2009

Duty is what one expects from others.
जब दिल का द्वार खोल दिया है,फ़िर होंठ क्यों चुप रहें।
ऐ मेरे मन ,चल बहुत दूर कहीं,
जहाँ धरती और गगन साथी बनकर,
बांटते हों,अपने-अपने फ़साने,
हवा के ठंडे झोंके ,गाकर सुनाते हों ,
प्यार भरे तराने,
ऐ,मेरे मन चल सागर के बींचोबीच ,
जहाँ लहरें बल खाती हुई ,मुझे पुकारें,
सूरज और चंदा सुनाएँ एक-दूसरे को,
अपने-अपने भूले-बिसरे अफ़साने।
Thought makes the whole dignity of man,endeavour to think well,that is the only morality.
Think from the viewpoint of the other person.Believe that no viewpoint is absolute.There may be other viewpoints also. If you accept this fact,you will not be angry if your viewpoint is not accepted.

Thursday, September 10, 2009

माँ-बाप अपना सब कुछ लुटा देतें हैं ,
अपने बच्चों के लिए,
माँ-बाप अपना जीवन दांव पर लगा देते हैं,
अपने बच्चों के लिए,
एक मुस्कान देखने के लिए ,क्या कुछ नहीं
करते ,माँ-बाप उनके लिए,
उपकार इतने करते हैं ,सात जन्म भी कम हैं,
उन्हें चुकाने के लिए।
Bitterness is a sign of emotional failure,it paralyzes our capacity to do good.
पहाड़ों से जल बहकर आए झरनों में,
झरनों का जल बहकर आए नदियों में,
नदियों का जल समा जाए सागर में,
प्रकृति का कमाल तो देखो,कैसे
सागर भर लाये गागर में।
Do not count every hour in a day,make every hour count.

Wednesday, September 9, 2009

Selfless love is the essence of life.
Tears are the detergent of soul.
रंगों से सजे इन्द्रधनुष को देखकर,
सात सुरों में गाने लगा,मेरा मन,
सुंदर नज़ारा देखकर रह गई मैं दंग,
बादलों ने बरसकर ,कर दिया है
सारा वातावरण खुशनुमा,
लगता है जैसे,राग मल्हार गाकर,
पपीहे ने ,बाँध दिया समां।
Sharing the joys and sorrows of others is possible only when one is harmonious within oneself.
As every thread of gold is valuable,so is every moment of time.
आशा ,उम्मीद न छोड़ो तुम ,
बेरुखी से,कभी भी,
दिल किसी का न तोड़ो तुम,
जीवन में ,केवल खुशियों से ही नहीं ,
ग़मों से भी नाता जोडो तुम,
भूलकर दुःख-दर्द अपने,
देखो दूसरों केलिए भी सपने,
ख़ुद के लिए सदा जिए हो,
कभी दूसरों के लिए जीकर तो देखो तुम।
It is easy to be thankful for the good things in life.But a life of rich fulfillment comes to those,who are also thankful for their setbacks.
God keep my eyes open so that I can clearly see all the beauty of life surrounding me.
डगर आसान लगने लगी जीवन की,
जब से साथ मिला तुम्हारा,
हर कांटें की चुभन भी कम लगने लगी,
जब से हाथ में हाथ आया तुम्हारा,
आसमान के रंग बदलने लगा है,
पाकर असीम प्यार तुम्हारा ,
हर खुशी जैसे झोली में आ गई है,
पाने के बाद साथ तुम्हारा,
दिल की हर कली मुस्कुराने लगी है,
पाकर चाहतों का संसार तुम्हारा।

Tuesday, September 8, 2009

O God,give us serenity to accept what cannot be changed,courage to change what should be changed,and wisdom to distinguish,the one from the other.
The spirit of unselfish labor for others gives depth ,stability and loveliness to the character,and brings peace and happiness to its possessor.

Monday, September 7, 2009

कोशिश करो सदा ,
हर हाल में प्रसन्न रहने की,
बुराइयों से दूर रहने की,
दूसरों को क्षमा करने की,
गरीबों के काम आने की,
सत्य की राह पर चलने की,
प्यार बांटकर अपना,दूसरों की मुस्कान पाने की।
Believing in God strengthens and elevates the mind.
गुलाब की चाहत है तो,काँटों के बीच रहना सीखो।

Sunday, September 6, 2009

इश्वर आपने हर कदम पर ,मुझे दिया है,
अपनी गोद का सहारा,
थामा न होता ,यदि हाथ आपने तो न
जाने क्या होता हमारा,
दुनिया में आकर सीख गए हम बहुत कुछ,
पहचान जो बनी है ,तेरी राह में चलते-चलते,
हाथ जोड़कर है बिनती ,मेरी आपसे प्रभुजी,
आपके दिखाए मार्ग पर सदा चल पाऊँ मैं,
थक जाएँ पाँव मेरे,पर रुके कभी नहीं.
जहाँ सांच है,वहां प्रभु आप है.
 
Clicky Web Analytics