About Ritu Jain!

New Delhi, India
I am Ritu Jain,48 years and happily married . I live in Delhi. A Housewife who is a Psychology Hons. Graduate and wants to bring cheer and smile to every person who does not have one.Being creative is my lifeline. I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my poems,thoughts,experiences and various colors in my life.

Friday, May 8, 2009

देखा है ,अक्सर जमाने में हमने ,
आसानी से जो मिल जाता है ,
उसकी कहीं कदर नहीं होती,
जो सपना बन कर रहे ,आंखों में
सदा,वो हकीक़त नहीं होती,

तुमने हाथ मेरा थामा था ,छोड़ने के लिए,
क्यों बन्धन जोड़ा था, तोड़ने के लिए,
तुमने ख्वाब दिए ,चकनाचूर करने के लिए,
क्यों साथ चले,बीच मझधार में छोड़ने के लिए।

Thursday, May 7, 2009

वक़्त का एक क्षण ,कभी कभी हजारों मुद्राएं देने पर भी नहीं मिलता।
याद आती है ,तुम्हारी बहुत
कहाँ से बुलाऊं तुम्हे ,
याद सताती है ,तुम्हारी बहुत
कहाँ से लाऊँ तुम्हे,
नाराज़ होकर दूर न जाना तुम,
हर वादा अपना ,निभाना तुम,
वरना,ये बहते आंसू कभी न रुकेंगे ,
दूर रहकर तुमसे ,हम अब जी न सकेंगे।

Wednesday, May 6, 2009

खुशबू बढ जाती है फूलों की, तुम्हारे आने के बाद,
आँखें अनकही बातें कहती है ,तुम्हारे आने के बाद
तन्हाई कहीं छुप जाती है ,तुम्हारे आने के बाद,
हमारी बेकरारी को होश नहीं रहता कभी,
तुम्हारे आने के बाद।

Monday, May 4, 2009

खुशियाँ बहुत दी है ,प्यार ने तुम्हारे,
तुम्हारे लिए सदा दूआएं ,ही
निकलेंगी दिल से हमारे ,
मझधार में ही रह जाते ,
गर न मिलता प्यार तुम्हारा।
आसमान से उतारी ,तारों से सजाई ,
फूलों से महकाई ,चांदनी से नहलाई ,
दोस्ती हमारी सम्हाल के रखना ,
दिल में अपने ,ये तो है,
हमारे जीवन भर की कमाई।

Sunday, May 3, 2009

May the road rise up to meet you,
May the wind be always at your back,
May the sunshine warm upon your face,
and the rains fall soft upon your fields,
And we meet again,
May god hold you in the palm of his hand.

Saturday, May 2, 2009

खुशियाँ के पीछे भागता रहता है इंसान,
अच्छे बुरे का ज्ञान नहीं,
सच्चे गुडों
सावन के झूले सूने लगते हैं
सूनी है दिल की बगिया ,लगता
है जैसे सागर की लहरें गई हैं ठहर ,
तुम्हारी मुहब्बत के बिना ,
सूना है वक़्त का हर पहर।

Friday, May 1, 2009

Peace of mind is a treasure of greater worth than gold,more precious than a jewel and if this price you hold.You are rich beyond all telling.Though time may prove unkind,it cannot rob of the treasure of a quite mind.

Thursday, April 30, 2009

Trust is the single most factor,in both personal and professional life.
Nothing can bring you peace,but yourself.
तुम्हारे सिवा हमें और कोई जंचता नहीं,
कोई दिन तुम्हे याद किए बिना गुजरता नहीं,
दिल तुम्हारा कठोर है कितना ,
जो हमारे लिए कभी तरसता नहीं।

Wednesday, April 29, 2009

आँसू बन कर ,बहने लगती हैं
हमारी भावनाएं कभी-कभी ,
ज़्यादा खुश होने पर ,
आँखें छलकने लगती हैं कभी-कभी,
तुम्हारे इंतज़ार में हर घड़ी बोझिल ,
सी लगने लगती है कभी-कभी ,
हर तमन्ना पूरी हो जाए ,यदि
पुकार लो हमे तुम कभी कभी|
वक्त का पहिया चलता है, बिना रुके अविरल ,
इंसान को चाहिए ,हंस कर गुज़ारे जीवन के पल,
शिशु के रूप में जन्म लेता है हर इंसान ,
भागता रहता है ,तृष्णाओं के पीछे ,
बुदापे तक होके परेशान ,
मन को बेचैन करने से कुछ न होगा हासिल,
हर परिस्थिति में खुश रहकर,
अपने जीवन को बना लो जीने के काबिल।

Tuesday, April 28, 2009

हे भगवान,जहाँ भी जाती हूँ मैं,
आपको पहले से मौजूद पाती हूँ मैं,
खुशी का मेरी ,आपसे गहरा होता जा रहा है वास्ता अब ,
आपसे प्यार और लगाव ,ही
इस भवसागर से मोक्ष पाने का एकमात्र रास्ता है अब।
प्यार हमें दे न सको अपना ,कोई गिला नहीं हमें,
यही चाहते हैं बस,तुम भूल न जाने कभी हमें ,
अपने दिल के किसी कोने में जगह देकर हमें,
कभी-कभी मुस्कुराने की वजह जरूर देना हमे।

Sunday, April 26, 2009

SMALL VICTORIES LEAD TO BIG VICTORIES.
TIME SLIPS THROUGH OUR HANDS LIKE GRAINS OF SAND,NEVER TO RETURN.THOSE WHO USE TIME WISELY,ARE REWARDED WITH RICH, PRODUCTIVE AND SATISFYING LIVES.
प्यार देने से ही,मिलता है प्यार ज़माने में ,
सच्चाई जिसकी,
परखनी पड़ती है,दिल के पैमाने में,
प्यार अपनों का,
कभी-कभी महका देता है तन-मन को,
और कभी छलनी कर जाता मन को,
हम रह जाते हैं,कभी- कभी प्यासे सागर में रहकर
खिल उठता है मन किसी के प्यार की छाँव में रहकर ,
रोने लगता है कभी-कभी ये भावनाओं में बहकर। ,

Saturday, April 25, 2009

प्रकृति के हैं रूप अनेक,
जल झरनों ,तालाबों का करता है जीवन संचार,
उफान आने पर,यही मचा देता है हाहाकार,
हवा,हौले-हौले बह कर देती है सुकून,
कभी आंधी बनकर,छीन लेती सुकून, वैसे ही
सज्जन इंसान करता है सबका कल्याण,
लेकिन कभी -कभी वह बन जाता है,शैतान
दरिंदा ,बनकर उजाड़ देता है कई आशिआं ।
A day without love and laughter , is a day without life.
Never set a goal without attaching a timeline to it.
कभी बाँध कर नहीं रख पाओगे ,मेरे मन को तुम,
लाख पहरे बिठाने की कोशिश करते रहो तुम,
रोक न सकेगी ,इसे कोई भी दरो-दीवार ,
प्रयत्न करके देखलो चाहे तुम हज़ार,
हवा के झोंके की निकल जायेगा ,बिन देखे रात या दिन ,
सीमा लांघकर कोई भी ,जा सकता है किसी ओर ,
अंतहीन है इसकी उड़ान ,जिसका नहीं कोई छोर ।
 
Clicky Web Analytics