गीत गाने लगता है , तुम्हे याद करके,मन मेरा, मुस्कुराने लगता है, हर पल,हर लम्हा, जब याद आता है,तुम्हारा चेहरा, बिन कहे,न जाने क्या-क्या, कहती थी,आँखे तुम्हारी, बड़ी भोली और मासूम है, हंसी तुम्हारी, भगवान करे,खूब लंबी हो, उम्र तुम्हारी |
क्या है,ये जीवन बुलबुला पानी का, या हवा का एक झोंका, एक आग का दरिया, या सैलाब आँसूओं का, लहर एक चंचल सी, या आह एक बोझिल मन की, ओस की बूँद,या दर्द किसी मजबूर का, खुशियों का बहता झरना, या ख्वाहिश किसी के,अतृप्त मन की, क्या है,ये जीवन.....