Monday, February 28, 2011

अपनी खुशियों से खुश होते हैं,हम
किसी की खुशियों का सबब बन पाएं,
तो बात है,
पल में,अपनों को गैर बना लेते हैं,
गैरों को अपना बना पाएं,
तो बात है,
जीवन की हर सफलता का श्रेय देतें है,
खुद को,
उस प्रभु का शुक्र मनाएं,तो बात है|