Tuesday, September 28, 2010


सूर्य की किरणें लेकर आती हैं,
रोज़ उमीदों का एक नया सवेरा,
सूर्य की किरणें,दूर करती हैं अँधेरा,
हर तरफ,एक नया उल्लास,
नव-जीवन देने वाला प्रभात,
हर कली,फूलबन मुस्कुराने लगती है,
हर नन्ही चिड़िया गाने लगती है,
सुनहरी किरणों का जादू छाने लगता है,
प्रकृति का पत्ता-पत्ता मानो धूप में नहाया सा लगता  है,
सूर्य की किरणें........
Dedication is not what others expect of you,it is what you can give to others.