Thursday, August 5, 2010

क्या कह दिया,
भंवरे ने कली से,चुपचाप वह खिल गई,
क्या कह दिया,
बादल ने चाँद से,बदली के पीछे जा छुपा,
क्या कहा,
तारों से,तुमने,जो तुम्हारे आते ही,
जीवन में हमारे बिछ गए,
क्या कहा,
तुम्हारी आँखों ने हमारी आँखों से,
जो वो पल भर में,आपकी दीवानी हो गईं|
The easiest way to find happiness is to quit complaining.
चाँद ने देकर अपनी शीतलता,
चाँद ने देकर अपनी रौशनी,
अँधेरी रात को जैसे जीवन दे दिया है,
हवाओं ने देकर,ठंडक,
मौसम को मस्ती से सरोबार कर दिया है,
फूलों ने खिलकर,उपवन को सुन्दरता से भर दिया है,
प्रभु ने हम सब पर अपनी कृपा बरसाकर,
हमारेजीवन को सार्थक कर दिया है|
Most people don't recognize opportunity,because it is usually disguised as hardwork.
Personality can open doors,but only Character can keep them open.