फूल अपने मनमोहक खुशबू और रंगों से,
सजाते हैं,न जाने जीवन कितनों का,
फूल अपनी पवित्रता से,पावन करते हैं,
न जाने जीवन किस-किस का,
फूल अपनी सुन्दरता से,श्रृंगार करते हैं,
न जाने किन-किन खुशनसीबों का,
फूल अपने निराले अंदाज़ से,संवारतें है,
जीवन का हर पहलू,हम सब का|