Friday, January 1, 2010

नए वर्ष में आओ,कुछ नए प्रण करें,
खुशियों के दीप जलाएं हर दिल में,
और दूसरों के ग़म हम कम करें,
फूलों के रंग और खुशबू से महकाएं तन-मन को,
अच्छे कर्मों से,संवारें अपने और सबके जीवन को,
हर रिश्ते को मज़बूत बनाएं,प्यार से अपने,
गिले-शिकवों को दूर हटाएं,जीवन से अपने|