Sunday, December 27, 2009

When we sincerely expect to succeed,we do.We can change our script of life by changing our thoughts and becoming the person we want to be.

बेबसी उसकी छू गयी मन को,
बेबसी कुर्सी से न उठ पाने की,
बेबसी चल न पाने की,
बेबसी एक अपाहिज कहलाने की,
परन्तु,
उसने हार न मानी कभी जिंदगी से,
कठोर बना कर मन को अपने,
आंसूओं को रोककर आँखों में,
दुखों को बहुत पीछे छोड़ दिया उसने|

Let the face that smiles be yours because the world is a mirror.When you smile and put love in your heart,you see and feel it reflected all around you.

मंदिर से आती हुई,
घंटियों की ध्वनि अलौकिक है,
पावन कर दिया उसने तन-मन को,
उस स्वर्गिक घंटियों की नाद में
ऊपरवाले का कोई पैगाम है,
यदि हम उसे अपने मन-मस्तिष्क में उतार पायें,
तो,शायद अपना और दूसरों का जीवन संवार पायें|

Life is priceless;it is like a diamond,the price of which is assessed differently by different people.