Sunday, December 6, 2009

गीत कोई ऐसा गुनगुनाओ,जो 
भुला दे दुनिया के रंजो-गम,
तराना कोई ऐसा सुनाओ,जो
हल्का कर दे,मन की उलझन,
फ़साना कोई ऐसा बताओ,जो
हमें दूर ले जाए,खुद अपनेआप से,
लगता है,न जाने क्यों कभी-कभी
छल कर गया,हर अपना चुप-चाप से|

किसी की दुआ न ले सको,कोई बात नहीं ,पर किसी को दुखी कर के बद्दुआ लेना,एक अभिशाप के समां है|

रफ़्तार थम न जाए जीवन की,
डोर कस कर थामे रखो,मन के रथ की,
आश्रित होकर दूसरों को,व्यथित न होने दो मन को,
फलता-फूलता देखकर औरों को,
इर्ष्या करना,दुनिया का काम है,
सौंप दो अपना जीवन ,प्रभु को
फिर न सोचो क्या,क्या अंजाम है|

The purpose of life is to be happy and make human life pleasant;the way to happiness is through compassion,benevolence,love and warm-heartedness.