Tuesday, March 24, 2009

जीना हैं तो जी लेंगे कहते हैं सभी ,
मन में सोचते हैं,
शायद ज़िन्दगी इक नई करवट लेगी कभी,
हर शक्स परेशां देखा , दुखी और हैरान देखा

खुशियों के पीछे भागते रहे हरदम,
या डूबे रहे अपने ही ग़मों में हरदम ,
सको तो जाओ किसी के काम इंसान पहले ,
ज़िन्दगी जीने का सलीका सीखो इंसान पहले |
जीना आया किसे यहाँ,
कोई रोता रहा उम्र भर, तो कोई रुलाता रहा,
किसी पे हस्ता रहा कोई , किसी को हँसना नही आयाAlign Center
कोई प्यार को तरसता रहा उम्र भर,
तो कोई प्यार लुटाता रहा उम्र भर,
फ़र्ज़ समहझ कर निभाया किसी ने ज़िन्दगी को,
तो कोई अपने ही गम में डूबा रहा उम्र भर

कोई सताता रहा दूसरो को,
तो कोई गिले शिकवे करता रहा उम्र भर,
हमें तो ज़िन्दगी से कोई शिकवा नही,
क्योंकि,
हम सबके लिए दुआ ही मांगते रहे उम्र भर |
For My Lovely newly wed Daughter...Aarti

जुदाई बेटी की , हर पल तड़पा रही है मुझे,
जुदाई बेटी से , हर पल रुला रही है मुझे
दूर हो गई मुझसे गुड़िया मेरी,
बदल गई है दुनिया सारी

क्यूँ खुशी नही दे पाती , दुनिया की कोई चीज़ मुझे,
हर पल हर लम्हे , गुड़िया याद आती है मुझे |
हम खता पे खता किए जा रहे हैं,
एक बेवफा से ,
वफ़ा की उम्मीद में जिए जा रहे हैं |
जिंदगी के मायने बदलते हैं जब कष्ट में होते हैं हम ,
जिंदगी के मायने बदलते हैं जब दूसरो के लिए रोते हैं हम ,
जिंदगी के मायने बदलते हैं जब,
सब होते हुए परेशान रहते हैं हम|
सपने मुझे पंहुचा देते हैं आस्मां पर कभी कभी,
सपने मुझे पटक देते हैं धरती पर कभी
कभी,
पता नहीं कहाँ से आते हैं कहाँ छुप जाते हैं
यह सपने कभी कभी |
ज़िन्दगी आज ख़त्म हो जाए,हमे कोई गम नही
हम जान चुके हैं की हम, किसी से कम नही,
जो चाहा हमने वो पाया है ,
वो और बात है कि,
हमे अपनों ने बहुत सताया है |

Mystic Colors Of Life

Hi Everyone...My Friends, My Family and My Well wishers.

I am very happy today that I have launched my own Blog, to share my thoughts,experiences and various colors in my life.